सम्राट चौधरी ने पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका, बोले- मोदी, नीतीश के कार्यों को आगे ले जाना है
तख्त श्री हरिमंदिर जी में मत्था टेक कर सीएम ने हाजिरी लगाई और बिहार की बेहतरी और समृद्धि के मन्नत मांगी। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी से प्रेरणा लेकर बिहार और देश को समृद्ध बनाने के लिए कार्य करेंगे।

Samrat Choudhary News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरवार को पटना साहिब स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होंने तख्त श्री हरिमंदिर जी में मत्था टेक कर हाजिरी लगाई और बिहार की बेहतरी और समृद्धि के मन्नत मांगी। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी से प्रेरणा लेकर बिहार और देश को समृद्ध बनाने के लिए कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को पटना साहिब गुरुद्वारा का दौरा किया, जो सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह से जुड़ा पवित्र स्थल है। उन्होंने कहा कि मैं गुरु गोबिंद सिंह जी से प्रेरित हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनका आशीर्वाद बिहार के लोगों पर बना रहे और राज्य के साथ-साथ देश भी समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़े। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने मुख्यमंत्री का सिरोपा देकर स्वागत किया। इस दौरान प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने उन्हें पटना सिटी स्थित गुरुद्वारे के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह नीतीश कुमार द्वारा लंबे समय तक किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि गुरुजी महाराज की कृपा अपने प्रदेश पर बनी रहे। बिहार समृद्ध हो और बिहार के निवासी खुशहाल रहें।
इससे पहले दिन में चौधरी ने अपने उपमुख्यमंत्रियों विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, राज्य के मुख्य सचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री सचिवालय में बैठक की।
गुरुवार को ही मुख्यमंत्री जेपी आवास पहुंचे। नीतीश कुमार भी वहां अक्सर जाते थे। इसी परंपरा को निभाते हुए सम्राट चौधरी पदभार ग्रहण करने के बाद जेपी आवास पहुंचे जहां ढोल, बाजे के साथ स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री दिलीप जायसवाल समेत कई विधायक और एनडिए के नेता वहां पहले से मौजूद थे। यहीं से जेपी की पत्न प्रभावति देवी ने चरखा समिति का संचालन किया था। सीएम ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि की। जेपी के फॉलोवर्स ने सम्राट चौधरी के आगमन पर खुशी जताई। वहां कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी का जेपी आवास पहुंचना बहुत खुशी की बात है। इससे पहले सम्राट चौधरी ने हनुमान मंदिर में भी पूजा की।
बिहार की राजनीति के सभी समाजवादी नेताओं ने जेपी को अपना आदर्श माना। सुशील मोदी, नीतीश कुमार, लालूू प्रसाद यादव समेत सभी बड़े नेता जेपी आवास पर जाते रहे।
सम्राट चौधरी सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही काफी ऐक्शन में हैं। बुधवार को उन्होंने सचिवालय जाकर पदभार ग्रहण किया और वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। गुरुवार को सुबह में सम्राट चौधरी दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने विभिन्न विभागों के प्रधान सचिवों को बुलाकर उनके साथ बैठक की।




साइन इन