Bihar CM Samrat takes action after taking oath calls principal secretaries for this task शपथ लेते एक्शन मोड में बिहार सीएम सम्राट, प्रधान सचिवों को तलब कर दिया यह टास्क, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शपथ लेते एक्शन मोड में बिहार सीएम सम्राट, प्रधान सचिवों को तलब कर दिया यह टास्क

सुबह में ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे। उन्होंने विभिन्न विभागों के प्रधान सचिवों को तलब किया। प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया। नगर विकास विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी नवीन कुमार ने विभाग के विकास कार्यों से संबंधित प्रजेंटेशन दिया।

Thu, 16 April 2026 04:06 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
शपथ लेते एक्शन मोड में बिहार सीएम सम्राट,  प्रधान सचिवों को तलब कर दिया यह टास्क

CM Samrat Choudhay in Action: सम्राट चौधरी बिहार के 24वें और भारतीय जनता पार्टी के पहले सीएम बन गए हैं। शपथ लेते ही वे ऐक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने लगातार दूसरे दिन सचिवालय में अपने दफ्तर पहुंच गए। बुधवार को भी वे मुख्यमंत्री कार्यालय गए थे और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करके विकास कार्यों में गति लाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता के समझने और निदान करने का आदेश दिया। सीएम जेपी आवास भी पहुंचे और जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

गुरुवार को सुबह में ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे। उन्होंने सभी विभागों के प्रधान सचिवों को तलब किया। प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान नगर विकास विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी नवीन कुमार ने विभाग के विकास कार्यों से संबंधित प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने सचिवालय का निरीक्षण किया और उसके बाद मुख्यमंत्री पटना साहिब स्थित गुरुद्वारा के लिए निकल गए।

इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 5, देशरत्न मार्ग में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर विधायकगण, विधान पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र तथा स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों की बधाई एवं शुभकामनायें स्वीकार करते हुये उनका अभिवादन किया और आभार व्यक्त किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? सीएम से मिलकर कुशवाहा के MLA बोले- इसकी जरूरत नहीं

जानकारों का कहना है कि नीतीश कुमार के डिप्टी सीएम रहते हुए सरकार के कामकाज को करीब से देखा। एक एक दिन का उपयोग करना चाहते हैं। बुधवार को शपथ ग्रहण करने के बाद वे अपने दफ्तर गए जहाम मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत सभी प्रधान सचिव मौजूद थे। सम्राट चौधरी ने पदाधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की। सीएम ने अधिकारियों को दोगुनी गति से काम करने और जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि कार्यों को लटकाने की प्रवृत्ति मुख्यालय स्तर से लेकर नीचे तक कहीं भी नहीं होनी चाहिये। सिर्फ फाइल बढ़ाने और पत्र लिखने की प्रवृत्ति नहीं होनी चाहिये। जनता की समस्याओं का समाधान तेजी से हो, यह हमलोगों की प्रवृत्ति होनी चाहिये। किसी भी विभाग में जनता से जुड़ी कोई समस्या आती है तो उसपर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर किसी प्रकार की जटिलता नहीं होनी चाहिए। कार्यों को सरल बनाते हुये उनका जल्द निपटारा करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी बड़े भाई हैं, बधाई देकर बोले निशांत; नए सीएम से एक उम्मीद भी जताई

सीएम के पास गृह, स्वास्थ्य समेत 29 विभागों का दायित्व

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने पास 29 विभागों की जिम्मेदारी रखी है। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव को आठ विभागों का प्रभार सौंपा गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। विभागों के बंटवारे में पिछली बार मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के पास रहे विभाग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास आ गए हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के पास रहे गृह विभाग भी उनके पास रह गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फौजी इंजीनियर के बेटे ने नापा सत्ता शिखर; शकुनी ना खेल सके, वो गोल दाग गए सम्राट

इन विभागों का जिम्मा

सम्राट चौधरी के पास मुख्यमंत्री, सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भूतत्व, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, विधि, उद्योग, पथ निर्माण, कृषि, लघु जल संसाधन, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन, आपदा प्रबंधन, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सूचना प्रावैधिकी, खेल, सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, गन्ना उद्योग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पंचायती राज और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।