nishant kumar said samrat choudhary is my elder brother also expressed a hope सम्राट चौधरी मेरे बड़े भाई हैं, बधाई देकर बोले निशांत कुमार; नए सीएम से एक उम्मीद भी जताई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्राट चौधरी मेरे बड़े भाई हैं, बधाई देकर बोले निशांत कुमार; नए सीएम से एक उम्मीद भी जताई

मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा, 'मैं हमारे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जो कि मेरे बड़े भाई हैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हमारे जो उपमुख्यमंत्री बने बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी अंकल उनको भी मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं।' इसके बाद निशांत ने सम्राट चौधरी से एक उम्मीद भी जताई। 

Thu, 16 April 2026 01:51 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सम्राट चौधरी मेरे बड़े भाई हैं, बधाई देकर बोले निशांत कुमार; नए सीएम से एक उम्मीद भी जताई

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार गुरुवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय पहुंचे। यहां निशांत कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। पार्टी दफ्तर पहुंचने के बाद निशांत कुमार के समर्थन में गगनचुंबी नारे भी लगे। निशांत कुमार ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी है। इसी के साथ उन्होंने नए सीएम से एक उम्मीद भी जताई है।

मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा, 'मैं हमारे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जो कि मेरे बड़े भाई हैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हमारे जो उपमुख्यमंत्री बने बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी अंकल उनको भी मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं।' इसके बाद निशांत ने सम्राट चौधरी से उम्मीद जताते हुए कहा, ‘मेरी उम्मीद है कि सम्राट चौधरी बिहार के विकास को नई राह दिखाएंगे। उनके नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। उनके नेतृत्व में काम करेंगे। मेरे पिताजी नीतीश कुमार का मार्गदर्शन रहेगा। मैं पार्टी गठबंधन को मजबूत करने की कोशिश करूंगा। मैं जदयू को मजबूत करने की कोशिश करूंगा। मेरे पिताजी ने जो किया है उसे जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में महिला टीचर से डर्टी टॉक, अश्लील चैट करने वाला शिक्षक सस्पेंड
ये भी पढ़ें:ताजपोशी के बाद अब विकसित बिहार की बारी, सम्राट चौधरी के सामने क्या है चुनौती

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को ही सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उनके साथ जेडीयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी ने भी शपथ ली थी। इस घटनाक्रम से एक दिन पहले जदयू के विधायक दल की बैठक टल गई थी। इसके बाद सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनने के लिए राजी नहीं थे जिसकी वजह से यह बैठक टल गई है। सूत्रों के मुताबिक, निशांत कुमार तुरंत सरकार में शामिल होना नहीं चाहते थे बल्कि वो पहले विधायक या विधान पार्षद बनने के बाद ही सरकार में कोई पद लेना चाहते थे।

यह भी जानकारी सूत्रों के हवाले से आई थी कि निशांत कुमार को इस दौरान मनाने की कोशिश की गई थी लेकिन निशांत अपनी बात पर कायम रहे। बता दें कि निशांत कुमार पहले भी कहते आए हैं कि पिछले दो दशकों में उनके पिता द्वारा किए गए कार्यों को लोग कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने जनता से उनके, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और उनके पिता के प्रति समर्थन बनाए रखने की अपील भी की थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।