Samrat Chaudhary Vijay Sinha Ravan RJD MP Sudhakar Singh controversial statement attacked at Nitish सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा रावण? RJD सांसद सुधाकर सिंह के विवादित बोल, नीतीश पर भी तंज कसा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा रावण? RJD सांसद सुधाकर सिंह के विवादित बोल, नीतीश पर भी तंज कसा

सुधाकर सिंह ने कहा कि रावण दहन के समय नीतीश कुमार को एहसास हुआ कि उनके अगल बगल में ही दो रावण रहते हैं।

Sun, 7 Sep 2025 04:46 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा रावण?  RJD सांसद सुधाकर सिंह के विवादित बोल, नीतीश पर भी तंज कसा

विधानसभा चुनाव वाले बिहार की राजनीति में रावण ने एंट्री मार ली है। राजद नेता और बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने बीजेपी के नेताओं पर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को रावण बता दिया है। राजद सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तंज कसा है।

अपने चुनावी क्षेत्र में सुधाकर सिंह भ्रमण पर थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात की। सांसद ने कहा कि वे पांचों साल अपने इलाके में रहते हैं। बरसाती मेंढक की तरह बरसात(चुनाव) के समय नहीं आते। इसी दौरान एक सवाल के जवाब में सुधाकर सिंह ने विवादित जवाब दे दिया। उन्होंने दशहरा में पटना गांधी मैदान में रावण दहन प्रकरण की याद दिला दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी की नई टीम; सुधाकर और कुशवाहा को बड़ी जिम्मेदारी

राजद नेता ने कहा कि रावण दहन के समय अगल बगल देखकर नीतीश कुमार ने तीर धनुष फेंक दिया। उन्हें महसूस हुआ कि उनके आस पास ही रावण हैं। जिस रावण को मारने जा रहे हैं वह तो नकली है। इसे मारने से काम नहीं चलेगा। असली रावण को मारना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि बक्सर में राजद फिर (विधानसभा चुनाव में) जीत दर्ज करेगा। लोक सभा 10 हजार से हारे थे, विधानसभा में 20 हजार से हारेंगे।

एक अन्य बयान में सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर भी सवाल उठाया। कहा कि बीजेपी और आरएसएस ने अपने दो नेताओं को डिप्टी सीएम के रूप में उनके पीछे लगा दिया है। बिहार में कई सीएम हैं। अब तो अफसर भी चिट्ठियां निकालने लगे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति में आएंगे? संजय झा ने सबकुछ कर दिया क्लीयर

नीतीश कुमार से सुधाकर सिंह की अदावत पुरानी है। महागठबंधन सरकार में नीतीश कैबिनेट के कृषि मंत्री रहते सुधाकर सिंह खुलकर बोलते थे। इस वजह से उन्हें अपना मंत्री पद भी गंवाना पड़ा था। उन्होंने नीतीश कुमार को चोरों का सरदार और कृषि रोडमैप को फ्लॉप बता दिया था। बताया जाता है कि पैक्स अध्यक्ष रहते सुधाकर सिंह को धान-चावल के पेंच में फंसाकर जेल भेज दिया गया था। सुधाकर सिंह उस बात को भूल नहीं पा रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।