Lalu Tejaswi Yadav RJD new team before Bihar elections Sudhakar Singh Abhay Kushwaha बिहार चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी की नई टीम; सुधाकर को किसान, कुशवाहा को युवा प्रकोष्ठ की कमान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी की नई टीम; सुधाकर को किसान, कुशवाहा को युवा प्रकोष्ठ की कमान

लालू यादव ने राजद के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की लिस्ट जारी की है। इसमें सांसद सुधाकर सिंह, अभय कुशवाहा समेत अन्य नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Sat, 26 July 2025 01:52 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी की नई टीम; सुधाकर को किसान, कुशवाहा को युवा प्रकोष्ठ की कमान

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू एवं तेजस्वी यादव ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का संगठनात्मक विस्तार करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। औरंगाबाद से सांसद एवं लोकसभा में राजद के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा को युवा प्रकोष्ठ की कमान सौंपी गई है। वहीं, सुधाकर सिंह को राजद किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है, वे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे एवं बक्सर से सांसद हैं।

इसी तरह राजद के महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री कांति सिंह को दी गई है। वह पहले से इस पद पर हैं। पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अली अशरफ फातमी को बनाया गया है। वरीय नेता शिवचंद्र राम को एससी एसटी प्रकोष्ठ की कमान सौंपी गई है। वहीं, राजद के राष्ट्रीय छात्र प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी नवल किशोर के पास रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप की फॉलोइंग लिस्ट हुई छोटी, सभी बहनों और RJD को अनफॉलो कर दिया

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की ओर से 23 जुलाई को ये नियुक्तियां की गईं। इसकी जानकारी शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चितरंजन गगन ने दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार विधानसभा में मारपीट की नौबत आई, राजद और भाजपा विधायकों में धक्का-मुक्की

बता दें कि बिहार में आगामी महीनों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य में मुख्य विपक्षी दल राजद सत्ता पर काबिज होने की पुरजोर कोशिश कर रही है। इसी क्रम में संगठन को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं। राजद की ओर से लालू के बेटे तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री का चेहरा हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।