Samrat Chaudhary to meet PM Modi first meeting since becoming Chief Minister पीएम मोदी से आज मिलेंगे सम्राट चौधरी, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी से आज मिलेंगे सम्राट चौधरी, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सम्राट चौधरी आज दिन में दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं। वे पीएम से मिलने दिल्ली जा रहे है।

Tue, 21 April 2026 07:59 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पीएम मोदी से आज मिलेंगे सम्राट चौधरी, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात

Samrat Choudhary to meet PM Modi: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली जाने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली जा रहे हैं। सीएम बनने के बाद वे पहली बार पीएम से मिलने वाले हैं। 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ली थी। उनके साथ जदयू के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सम्राट चौधरी आज दिन में दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं।

बिहार में भाजपा के नेतृत्व में पहली बार सरकार बनी है। सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम के शामिल होने की चर्चा चली थी। लेकिन, पीएम नहीं आए। माना जा रहा है कि सीएम के रूप में औपचारिक मुकालात और प्रदेश के विकास कार्यों की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री पीएम से मिलने जा रहे हैं। राजनैतिक और सरकार के दृष्टिकोण से दोनों नेताओं की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिर जाने के कारण बीजेपी और एनडीए के सभी दल विपक्षी कांग्रेस, राजद, सपा, टीएमसी पर हमलावर हैं। विपक्ष को महिला विरोधी साबित करने के अभियान में बिहार एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जा रहा है। सोमवार को पटना में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सम्राट चौधरी ने महिलाओं को संबोधित किया। माना जा रहा है कि इस मामले में आगे की रणनीति पर पीएम सीएम मीटिंग में चर्चा होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्व कर्मियों का निलंबन वापस लेगी सम्राट सरकार, हड़ताल से हुए थे सस्पेंड

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाम 4 बजे पीएम ऑफिस से सम्राट चौधरी को मिलने समय मिला है। दोपहर 12 बजे तक वे दिल्ली पहुंचेंगे। मुलाकात प्रधानमंत्री आवास पर होगी। उनके साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी हो सकते हैं। मुलाकात में बिहार कैबिनेट के विस्तार और सरकार के स्वरूप पर भी चर्चा हो सकती है। सीएम आज ही पटना लौट सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सरकारी कर्मचारी-अधिकारी दे सकेंगे परीक्षा, सरकार ने पुराना आदेश बदला

जानकारी मिल रही है कि सम्राट चौधरी पीएम के अलावे अन्य नेताओं से भी मिल सकते हैं। उनकी मुलाकात राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी से भी मिल सकते हैं। इन मुलाकातों में बिहार को दिए गए पैकेज और अन्य सुविधाओं के कार्यान्वयन को लेकर चर्चा होगी। बिहार को विशेष पैकेज पर भी चर्चा हो सकती है। दिल्ली रवानगी पहले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सीएम आवास जाकर सम्राट चौधरी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई,इसका डिटेल अभी सामने नहीं आया है। यह मुलाकात सियासी लहजे से भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि बिहार में मंत्रिंडल का विस्तार होना अभी बाकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान, स्कूली बच्चों को इन 4 जगहों पर घुमाएगी सरकार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।