कच्ची दरगाह से बिदुपुर पुल अगले महीने होगा चालू, 100 की स्पीड से चलेगी गाड़ी; उत्तर से दक्षिण बिहार जुड़ेगा
इस पुल पर रविवार को अंतिम स्पैन (सेगमेंट लांच किया) रख दिया गया है। सभी कार्य लगभग पूरे कर लिये गये हैं। इस पुल की लंबाई 9.75 किलोमीटर है। संपर्क पथ के साथ इस परियोजना की कुल लंबाई 19.5 किलोमीटर है।

पटना में कच्ची दरगाह से बिदुपुर छह लेन गंगा पुल पर अगले माह के अंत तक आवागमन चालू होगा। इसके बाद यह पुल राष्ट्रीय उच्च पथ 31 से हाजीपुर-समस्तीपुर रोड से जुड़ जायेगा। इस पुल के माध्यम से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार सीधे जुड़ जाएगा। इस पुल पर रविवार को अंतिम स्पैन (सेगमेंट लांच किया) रख दिया गया है। सभी कार्य लगभग पूरे कर लिये गये हैं। इस पुल की लंबाई 9.75 किलोमीटर है। संपर्क पथ के साथ इस परियोजना की कुल लंबाई 19.5 किलोमीटर है। सेगमेंट लांचिंग को देखने के लिए बिहार राज्य रोड विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, मुख्य महाप्रबंधक बबलू कुमार, महाप्रबंधक आशुतोष कुमार सिंह के साथ अन्य अभियंता उपस्थित थे।
अभियंताओं ने बताया कि यह पुल एक्स्ट्रा डॉज़्ड केबल स्टैंड ब्रिज अभियांत्रिक की मिसाल है। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक ने बिहार राज्य रोड विकास निगम के अभियंताओं और देवू लार्सन टुब्रो कंपनी के अधिकारीयों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने सफलतापूर्वक कार्य पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया की मई 2026 के अंत तक पुल पूरी तरह से आवागमन के लिए तैयार हो जायेगा।
उन्होंने कहा कि रोड संपर्कता के क्षेत्र में यह पुल नया अध्याय लिखेगा। इस पुल के निर्माण के लिए बिहार सरकार ने एशियाई डेवलपमेंट बैंक से तीन हजार करोड़ का लोन लिया था। इस पुल की चौड़ाई 32 मीटर है और इस पर वहां 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से वाहन चल सकते हैं। इस पुल के निर्माण पर राज्य सरकार ने लगभग दो हजार करोड़ का खर्च अपने संसाधन से किया है।
राघोपुर से पटना तक लेन चालू हुई थी
मालूम हो कि पिछले वर्ष जून में राघोपुर दियारा से पटना की संपर्कता इस पुल के द्वारा की जा चुकी है। पुल के अधिकांश पथांश पर कालीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। अंतिम सेगमेंट के लॉन्चिंग के साथ पुल का निर्माण का मुख्य कार्य पूर्ण हो चूका है।




साइन इन