बिहार में फ्री बिजली पर सीएम सम्राट चौधरी का अब तक का सबसे बड़ा ऐलान, जानिए कब खाते में आएगा पैसा?
Bihar Free Electricity: विश्व पर्यावरण दिवस पर जे.पी. गंगा पथ से सीएम सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि अगले 2 साल में 50 लाख घरों को सोलर बिजली से जोड़ा जाएगा और 125 यूनिट से अधिक उत्पादन पर पैसा वापस होगा।
Bihar Free Electricity: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस के खास मौके पर राजधानी पटना के जे.पी. गंगा पथ पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि बिहार में अब लोगों को न सिर्फ मुफ्त बिजली मिलने वाली है, बल्कि अगर उपभोक्ता निर्धारित यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन करेंगे, तो सरकार उनके बैंक अकाउंट में सीधे पैसे भी वापस करेगी। सरकार का यह कदम राज्य को ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सबसे बड़ा मील का पत्थर साबित होने वाला है।
5 लाख घरों को मिलेगी सब्सिडी, केंद्र और बिहार सरकार मिलकर उठाएगी पूरा खर्च
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार ने राज्य में बड़े पैमाने पर 'सोलर युक्त बिजली उत्पादन केंद्र' और रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने का ठोस निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पहले चरण में लगभग 5 लाख घरों को पूरी तरह सोलर एनर्जी से जोड़ा जा रहा है। इस योजना के वित्तीय मॉडल को स्पष्ट करते हुए सीएम ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद से प्रति घर 33,000 रुपये की बड़ी राशि भारत सरकार देगी, और इसके बाद सोलर लगाने में जो भी बचा हुआ पैसा होगा, उसे हमारी बिहार सरकार खुद वहन करने का काम करेगी।" इस प्रकार आम जनता की जेब पर बिना कोई अतिरिक्त बोझ डाले, इसी आगामी 15 तारीख से भारत सरकार के साथ एमओयू करके इस योजना की शुरुआत कर दी जाएगी।
125 यूनिट से अधिक उत्पादन पर सीधे अकाउंट में आएगा पैसा
मुख्यमंत्री ने बिजली क्षेत्र में सरकार के खर्च का हवाला देते हुए बताया कि वर्तमान में बिहार सरकार सालाना करीब 23,000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि सिर्फ बिजली सब्सिडी के रूप में खर्च करती है। अब सरकार इस मॉडल को पूरी तरह बदलने जा रही है। सीएम सम्राट चौधरी ने जनता को खुशखबरी देते हुए सीधा ऐलान किया कि "हमने अधिकारियों को टारगेट दिया है कि अगले दो वर्षों में बिहार के 50 लाख घरों तक सोलर युक्त बिजली पहुंचाई जाए। जैसे ही आपके घरों में सोलर से बिजली उत्पादन शुरू होगा और आप 125 यूनिट के आंकड़े को पार करेंगे, तो उस अतिरिक्त बिजली के बदले आपके अकाउंट में हम तुरंत पैसा वापस भेजना शुरू कर देंगे।" यह व्यवस्था बिहार के लोगों के लिए न सिर्फ फ्री बिजली का जरिया बनेगी, बल्कि यह आम नागरिकों के लिए घर बैठे मोटी कमाई का एक बेहतरीन जरिया भी साबित होने वाली है।




साइन इन