Samrat Cabinet Ministers District Allocation full list Nishant gets Vaishali Vijay Patna Nalanda बिहार में जिलों के प्रभारी मंत्री की सूची जारी, निशांत को वैशाली, सम्राट चौधरी के मुंगेर में इंचार्ज कौन?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में जिलों के प्रभारी मंत्री की सूची जारी, निशांत को वैशाली, सम्राट चौधरी के मुंगेर में इंचार्ज कौन?

बिहार में सम्राट कैबिनेट विस्तार के बाद जिलों के प्रभारी मंत्रियों की नई सूची जारी कर दी गई है। निशांत को वैशाली का जिला प्रभारी मंत्री बनाया गया है। 4 मंत्रियों को दो-दो जिलों के प्रभार मिले हैं, बाकी को एक-एक जिला आवंटित किया गया है।  

Fri, 15 May 2026 09:52 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में जिलों के प्रभारी मंत्री की सूची जारी, निशांत को वैशाली, सम्राट चौधरी के मुंगेर में इंचार्ज कौन?

बिहार की सम्राट चौधरी कैबिनेट के मंत्रियों को जिलों के प्रभार बांट दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को वैशाली का प्रभार सौंपा गया है। डिप्टी सीएम विजय चौधरी पटना एवं नालंदा और बिजेंद्र प्रसाद यादव सारण जिले के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं। 4 मंत्रियों को दो-दो जिले आवंटित किए गए हैं, जबकि अन्य 30 मंत्रियों को एक-एक जिले का प्रभार सौंपा गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने शुक्रवार रात को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

जिन मंत्रियों को दो-दो जिलों का प्रभार मिला है, उनमें डिप्टी सीएम विजय चौधरी के अलावा श्रवण कुमार, विजय सिन्हा और दिलीप जायसवाल शामिल हैं। श्रवण को पूर्वी चंपारण एवं शिवहर, विजय सिन्हा को गयाजी एवं गोपालगंज और दिलीप जायसवाल को मुजफ्फरपुर एवं बांका जिले का प्रभार सौंपा गया है।

किस जिले का प्रभारी मंत्री कौन, देखें पूरी सूची

  • विजय चौधरी- पटना, नालंदा
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव- सारण
  • श्रवण कुमार- पूर्वी चंपारण, शिवहर
  • विजय कुमार सिन्हा- गयाजी, गोपालगंज
  • दिलीप कुमार जायसवाल- मुजफ्फरपुर, बांका
  • निशांत- वैशाली
  • लेशी सिंह- मधुबनी
  • रामकृपाल यादव- बेगूसराय
  • नीतीश मिश्रा- भागलपुर
  • दामोदर रावत- समस्तीपुर
  • संजय सिंह टाइगर- कैमूर
  • अशोक चौधरी- रोहतास
  • भगवान सिंह कुशवाहा- सुपौल
  • अरुण शंकर प्रसाद- भोजपुर
  • मदन सहनी- खगड़िया
  • संतोष कुमार सुमन- नवादा
  • रमा निषाद- औरंगाबाद
  • रत्नेश सदा- पूर्णिया
  • कुमार शैलेंद्र- दरभंगा
  • शीला कुमारी- मधेपुरा
  • केदार प्रसाद गुप्ता- सीवान
  • लखेंद्र कुमार रौशन- बेतिया (पश्चिम चंपारण)
  • सुनील कुमार- लखीसराय
  • श्रेयसी सिंह- सीतामढ़ी
  • जमा खान- जहानाबाद
  • नंद किशोर राम- बक्सर
  • बुलो मंडल- किशनगंज
  • प्रमोद चंद्रवंशी- कटिहार
  • श्वेता गुप्ता- शेखपुरा
  • मिथिलेश तिवारी- सहरसा
  • रामचंद्र प्रसाद- अररिया
  • संजय सिंह- जमुई
  • संजय पासवान- मुंगेर
  • दीपक प्रकाश- अरवल

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IAS ट्रांसफर की एक दिन में दूसरी लिस्ट; पटना, कोसी, पूर्णिया को नए आयुक्त मिले

संबधित जिले के प्रभारी मंत्री 20 सूत्री जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष होंगे। ये अपने आवंटित जिले में सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की निगरानी करेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने पूर्व में जारी जिला प्रभारी मंत्रियों की सूची को रद्द करते हुए यह नई सूची जारी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस में ताबड़तोड़ तबादले, 2 IPS और 61 बीपीएस का ट्रांसफर; कई SDPO बदले
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।