Bihar IAS Transfer second list in one day Patna Kosi Purnea get new commissioner बिहार में IAS ट्रांसफर की एक दिन में दूसरी लिस्ट; पटना, कोसी और पूर्णिया को नए आयुक्त मिले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में IAS ट्रांसफर की एक दिन में दूसरी लिस्ट; पटना, कोसी और पूर्णिया को नए आयुक्त मिले

बिहार सरकार ने शुक्रवार को आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर की दूसरी लिस्ट जारी की। पटना, कोसी और पूर्णिया प्रमंडल में नए आयुक्त की तैनाती की गई है। 

Fri, 15 May 2026 09:26 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में IAS ट्रांसफर की एक दिन में दूसरी लिस्ट; पटना, कोसी और पूर्णिया को नए आयुक्त मिले

बिहार में सम्राट सरकार जमकर प्रशासनिक फेरबदल कर रही है। आईएएस ट्रांसफर की शुक्रवार को एक दिन में दूसरी लिस्ट आई। दूसरी सूची में पटना, कोसी और पूर्णिया प्रमंडल में नए आयुक्त की तैनाती की गई है। पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर का ट्रांसफर कर बुडको का प्रबंध निदेशक बना दिया गया है। वहीं, मनोज वरवड़े को पटना का प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कोसी और पूर्णिया प्रमंडल में भी नए आयुक्त की तैनाती की गई है।

शिक्षा विभाग के सचिव दिनेश कुमार कोसी प्रमंडल सहरसा के आयुक्त बनाए गए हैं। उनके पास पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव कौशल किशोर को बेल्ट्रॉन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार देर शाम आईएएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की।

पटना प्रमंडल के नए आयुक्त बनाए गए मनोज वरवड़े 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके पास योजना एवं विकास विभाग का प्रधान सचिव पद की जिम्मेदारी थी। वहीं, कोसी एवं पूर्णिया के नए आयुक्त बनाए गए दिनेश कुमार 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। नई व्यवस्था के तहत पूर्णिया के डीएम अंशुल कुमार को प्रमंडलीय आयुक्त के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें आज ही अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

दोपहर में 15 आईएएस का हुआ ट्रांसफर

शुक्रवार को जारी पहली अधिसूचना में राज्य सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था। इसमें कई विभागों के सचिव और अपर मुख्य सचिव बदले गए थे। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को शिक्षा विभाग का सचिव बनाकर संपूर्ण प्रभार दे दिया गया। साथ ही बी राजेंदर को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के प्रभार से मुक्त कर दिया गया।

इसके अलावा, कोसी के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार का ट्रांसफर किया गया था। उन्हें पीएचईडी विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। अब उनकी जगह दिनेश कुमार को कोसी का आयुक्त बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 15 IAS का ट्रांसफर, विनोद गुंजियाल नए शिक्षा सचिव; कई ACS बदले गए

नई सरकार में फेरबदल जारी

बता दें कि बिहार में सम्राट सरकार के गठन और कैबिनेट विस्तार के बाद से अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले किए जा रहे हैं। बीते 10 मई को एक दर्जन सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।

शुक्रवार को ही बिहार पुलिस में भी बड़ा फेरबदल किया गया। दो आईपीएस के अलावा 61 बीपीएस अफसरों को इधर-उधर किया गया। कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की तैनाती की गई। बीते एक सप्ताह के भीतर दर्जनों आईएएस, आईपीएस, बीएएस और बीपीएस अफसरों के तबादलों की अधिसूचना जारी हो चुकी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस में ताबड़तोड़ तबादले, 2 IPS और 61 बीपीएस का ट्रांसफर; कई SDPO बदले
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।