Bihar Police Rapid Transfer 2 IPS 61 BPS officers several SDPO reshuffled see full list बिहार पुलिस में ताबड़तोड़ तबादले, 2 आईपीएस और 61 बीपीएस का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार पुलिस में ताबड़तोड़ तबादले, 2 आईपीएस और 61 बीपीएस का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए

बिहार पुलिस में शुक्रवार को ताबड़तोड़ तबादले किए गए। सम्राट सरकार ने दो आईपीएस और 61 बीपीएस अफसरों के ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया। कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की तैनाती की गई है। 

Fri, 15 May 2026 06:40 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार पुलिस में ताबड़तोड़ तबादले, 2 आईपीएस और 61 बीपीएस का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ताबड़तोड़ तबादले करने में जुटी है। बिहार पुलिस में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह विभाग ने दो आईपीएस और 61 बीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया। इसके तहत कई अनुमंडलों के एसडीपीओ बदले गए हैं। शुक्रवार को ही राज्य सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया। बीते 10 मई को भी कुछ सीनियर आईएएस और आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया था।

गृह विभाग द्वारा शुक्रवार 15 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी गरिमा को भागलपुर के कहलगांव में एसडीपीओ-2 बनाया गया है, वह मुजफ्फरपुर के सरैया की एसडीपीओ पद पर तैनात थीं। वहीं, मुंगेर जिले के तारापुर में एसडीपीओ पर तैनात संकेत कुमार को बिहारशरीफ का सदर एसडीपीओ-1 बनाया गया है। वह भी 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

बिहार पुलिस सेवा के 61 अधिकारियों का तबादला

राज्य सकार ने 61 बीपीएस अफसरों के ट्रांसफर और नई पोस्टिंग की भी अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ तैनात किए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न जिलों में नए डीएसपी की तैनाती की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 15 IAS का ट्रांसफर, विनोद गुंजियाल नए शिक्षा सचिव; कई ACS बदले गए

इन अनुमंडलों में नए एसडीपीओ तैनात-

  • सविंद्र कुमार दास- मढ़ौरा एसडीपीओ-1, सारण
  • राज किशोर कुमार- फारबिसगंज एसडीपीओ, अररिया
  • चंदन कुमार- एसडीपीओ-1, गोपालगंज सदर
  • दिलीप कुमार- एसडीपीओ-1, कहलगांव (भागलपुर)
  • सुशील कुमार- एसडीपीओ-1, औरंगाबाद सदर
  • कुमार देवेंद्र- एसडीपीओ, तारापुर (मुंगेर)
  • खुशरू सिराज- एसडीपीओ-1, किशनगंज
  • राजीव रंजन- एसडीपीओ, सुपौल
  • कुमार संजय- एसडीपीओ, अरवल
  • ओम प्रकाश- एसडीपीओ, भभुआ
  • सुनील कुमार शर्मा- एसडीपीओ-2, कटिहार सदर
  • कुमारी दुर्गा शक्ति- एसडीपीओ-2, बेगूसराय सदर
  • अभिजीत कौर- एसडीपीओ, सरैया (मुजफ्फरपुर)
  • कृति कमल- एसडीपीओ-2, जहानाबाद
  • अनिकेत अमर- एसडीपीओ, नवगछिया
  • विशाल आनंद- एसडीपीओ-1, कटिहार सदर
  • अजित कुमार- एसडीपीओ-1, बेतिया सदर
  • अभिषेक कुमार- एसडीपीओ, सिकरहना (मोतिहारी)
  • सुमित कुमार आर्य- एसडीपीओ, सोनपुर
  • संजीत कुमार गुप्ता- एसडीपीओ, राजगीर
  • संदीप कुमार- एसडीपीओ-1, शेरघाटी (गयाजी)
  • अनुशील कुमार- एसडीपीओ, शिवहर
  • अभिनव परासर- एसडीपीओ-1, पूर्णिया सदर
  • अनुपेश नारायण- एसडीपीओ, पटोरी (समस्तीपुर)
  • आदित्य कुमार- एसडीपीओ-2, औरंगाबाद सदर
  • बीरेंद्र कुमार मेधावी- एसडीपीओ, निर्मली (सुपौल)
  • कुमार कीर्ति- एसडीपीओ-2, पूर्णिया सदर
  • संजय विद्यार्थी- एसडीपीओ, पकरी बरांवा (नवादा)
  • संजीव कुमार- एसडीपीओ-2, सासाराम
  • निहार भूषण- एसडीपीओ, बगहा

यहां देखें फुल ट्रांसफर लिस्ट-

इससे पहले 10 मई को 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। मगध क्षेत्र के आईजी क्षत्रनील सिंह को गृह विभाग में विशेष सचिव लगाया गया था। उनकी जगह आईपीएस विकास वैभव को मगध का नया आईजी नियुक्त किया गया। उसी दिन बेतिया सदर के एसडीपीओ-1 विवेक दीप का भी तबादला किया गया, उन्हें विशेष सुरक्षा दल में डीएसपी के पद पर तैनाती मिली। विवेक बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विकास वैभव मगध के नए आईजी, क्षत्रनील का पटना ट्रांसफर; 16 IPS का तबादला
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।