Samrat became CM with Nitish blessings Deputy CM Vijay Chaudhary said model of governance will remain old नीतीश के आशीर्वाद से सीएम बने सम्राट, डिप्टी सीएम विजय चौधरी बोले- शासन का मॉडल पुराना ही होगा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश के आशीर्वाद से सीएम बने सम्राट, डिप्टी सीएम विजय चौधरी बोले- शासन का मॉडल पुराना ही होगा

विजय चौधरी ने कहा कि बीस सालों तक नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहे क्यों की वह जनता के बीच सबसे पसंदीदा लीडर हैं। उन्होंने बिहार के विकास के लिए जो नीतियां बनाईं वे काफी फलदाई हैं।

Thu, 23 April 2026 02:15 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश के आशीर्वाद से सीएम बने सम्राट, डिप्टी सीएम विजय चौधरी बोले- शासन का मॉडल पुराना ही होगा

बिहार की नई एनडीए सरकार नीतीश कुमार की छत्रछाया में चल रही है। नीतीश कुमार के आशीर्वाद से ही सम्राट चौधरी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। सम्राट सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले जदयू नेता और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। गुरुवार को पटना में जदयू कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मीडिया को संबोधित करते हुए विजय चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार को जनता से प्रचंड बहुमत हासिल है। सरकार सदन में आसानी से बहुमत साबित करेगी।

विजय चौधरी ने कहा कि बीस सालों तक नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहे क्यों की वह जनता के बीच सबसे पसंदीदा लीडर हैं। उन्होंने बिहार के विकास के लिए जो नीतियां बनाईं वे काफी फलदाई हैं। उन्होंने अपनी सोच और नीतियों के बल पर बिहार की सूरत बदल दी। जनता उन्हें बहुत प्यार करती है। इसलिए नीतीश कुमार ने शासन का जो मॉडल बिहार को दिया उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा, ऐसा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मानते हैं। उन्होंने जो कार्यक्रम शुरू किया और जिन योजनाओं का लागू करना चाहते थे उन्हें हर हाल में लागू किया जाएगा। जो रास्ता नीतीश कुमार ने इस बिहार के लिए बनाया वह बहुत लोकप्रिय है कि 20 सालों से लोगों का अटूट समर्थन एनडीए को प्राप्त है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश ने बनाई जेडीयू की नई टीम, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 24 नेता; निशांत नहीं

पटना स्थित जदयू कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए विजय चौधरी ने कहा कि 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। सरकार फ्लोर टेस्ट का सामना करगे। वैसे यह पहले से तय है कि एनडीए सरकार सदन का विश्वास प्राप्त करेगी। एनडीए के सभी दलों के साथ आपस में बातचीत कर रहे हैं। हमारे पास साधारण नहीं बल्कि मजबूत बहुमत है। इस सरकार की सबसे बड़ी ताकत यह है कि इसे नीतीश कुमार का आशीर्वाद हासिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना सरकार में जगह, ना पार्टी में पद; नीतीश की JDU में निशांत के लिए कब, क्या?

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला खुद किया। ऐसी स्थिति में नई सरकार का गठन स्वाभाविक था। इस सरकार के गठन के लिए नीतीश कुमार का आशीर्वाद सम्राट चौधरी जी को मिला। भारतीय जनता पार्टी ने भी उन्हीं का नाम सीएम पद के लिए आगे किया। सरकार नई जरूर बनी है पर रास्ता पुराना ही चलेगा। नीतीश कुमार के बनाए लीक पर ही वर्तमान सरकार भी चलेगी। यह अलग बात है कि कुछ नए काम हो सकते हैं पर नीतीश कुमार का रास्ता ही सरकार के संचालन का आधार रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निशांत की बिहार यात्रा की तारीख आई, पिता नीतीश की तरह चंपारण से करेंगे आगाज

विजय चौधरी ने कहा जनता को बताना चाहते हैं कि जिन उम्मीदों के सहारे उन्होंने नीतीश कुमार को बहुमत दिया उन्हें पूरा किया जाएगाा। आगे भी उनकी नीतियों का सम्मान होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी अपने बयानों में इस संकल्प को दोहराते रहते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।