Samrat Babu give justice pleads family of EO Krishna Bhushan house locked सम्राट बाबू न्याय दीजिए; EO कृष्ण भूषण के परिजनों की गुहार; घर पर ताला, इलाके में मातम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्राट बाबू न्याय दीजिए; EO कृष्ण भूषण के परिजनों की गुहार; घर पर ताला, इलाके में मातम

EO Krishna Bhushan Murder: सुल्तानगंज में ऑफिस में घुसकर कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण की हत्या को परिजनों ने साजिश करार दिया है। मृतक के भाई अजय कुमार बस एक रट लगा रहे हैं- सम्राट बाबू न्याय दीजिए।

Wed, 29 April 2026 08:37 AMsandeep हिन्दुस्तान, विधि संवाददाता, मधुबनी
share
सम्राट बाबू न्याय दीजिए; EO कृष्ण भूषण के परिजनों की गुहार; घर पर ताला, इलाके में मातम

EO Krishna Bhushan Murder: भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को कार्यपालक पदाधिकारी (EO) कृष्ण भूषण प्रसाद की हत्या के बाद मधुबनी में उनके इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया। लोगों में गम और गुस्सा था। शहर के गदियानी लोहरसारी मोहल्ला वार्ड 12 स्थित उनके पैतृक घर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधा। कृष्ण भूषण कुमार एक मेधावी छात्र रहे थे। उनके माता-पिता, रामचन्द्र साह एवं सीमा देवी का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में वे चार भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। उनके बड़े भाई इन्द्र भूषण कुमार नौसेना में हेल्थ इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। छोटे भाइयों में सूर्य भूषण इंजीनियरिंग कॉलेज सीतामढ़ी में व्याख्याता हैं, जबकि सबसे छोटे भाई चन्द्र भूषण पीएचडी पूरी कर चुके हैं।

कृष्ण भूषण अपने पीछे पत्नी, बेटा और बेटी छोड़ गए

व्यक्तिगत जीवन में वे अपने पीछे पत्नी, तीन वर्ष का एक पुत्र और एक वर्ष की एक पुत्री छोड़ गए हैं। उन्होंने अपने बड़े भाई इन्द्र भूषण कुमार के साथ वर्ष 2018 में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कृष्ण भूषण प्रसाद की पत्नी अपने बच्चों के साथ मोतिहारी स्थित अपने नैहर में थी। घटना की सूचना मिलते ही मोतिहारी से परिजन भागलपुर के लिए रवाना हो गए। मृतक के चचेरे भाई अजय साह ने बताया कि वह मधुबनी से पढ़कर इस मुकाम पर पहुंचा था। देर शाम घर के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। सब के जुबान पर एक शब्द था कृष्णा का व्यवहार बहुत अच्छा था। परिजनों ने बताया कि शाम करीब चार बजे ड्राइवर ने घटना की सूचना दी।

सम्राट बाबू न्याय दीजिए, साजिश से खून करने का आरोप

कार्यापालक पदाधिकारी को गोली मारकर की हत्या को परिजनों ने बड़ी साजिश करार दिया है। मृतक के चचेरे भाई अजय कुमार साह ने फफक-फफक कर बस रट लगा रहे थे सम्राट बाबू न्याय दीजिए। मैंने उसे बच्चे की तरह पाला था। पूर्व एमएलसी सुमन कुमार महासेठ देर परिजनों से मिले। घटना की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। विधि व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। वहां मौजूद एटक के जिला अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, प्रहलाद पूर्वे, गोपाल कुमार, रणवीर प्रसाद, श्रवण साह, रामबाबू साह, रविन्द्र कुमार, शाबीर अली, बेचन महतो आदि ने घटना की तिथि निंदा करते हुए जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मारब सिक्सर की 6 गोली... बिहार में अफसर की हत्या पर तेजस्वी ने पीएम मोदी को घेरा
ये भी पढ़ें:सभापति को मारने आए बदमाशों से उलझे ईओ, खुद मारे गए; सुल्तानगंज मर्डर का फुटेज

बिहार नगर सेवा संघ ने कठोर कार्रवाई की मांग की

वहीं इस मामले में बिहार नगर सेवा संघ ने कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा और सामाजिक सुरक्षा की मांग की है। नगर सेवा संघ ने नगर विकास एवं आवास विभाग प्रधान सचिव को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, गृह विभाग सचिव और सभी जिलाधिकारियों को इसकी प्रति भेजी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अपराधी का तांडव, नगर परिषद में घुसकर EO का मर्डर, सभापति को गोली मारी

संतोषजनक कार्रवाई नहीं तो हड़ताल

संघ ने कहा है कि यदि मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो सभी अधिकारी हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। संघ ने मांग की है कि जघन्य घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को पर्याप्त एवं प्रभावी सुरक्षा की व्यवस्था हो। दिवंगत कृष्ण भूषण के परिजनों को उचित आर्थिक मुआवजा तथा परिवार के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।