AK 56 and INSAS rifles found in house of policeman suspended for 1 year samastipur Bihar STF raid सस्पेंड पुलिस जमादार के घर से एके 56 और इंसास राइफल मिले? एसटीएफ की छापेमारी में चली गोलियां, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सस्पेंड पुलिस जमादार के घर से एके 56 और इंसास राइफल मिले? एसटीएफ की छापेमारी में चली गोलियां

चर्चा है कि जवान के घर से एके 56 और इंसास जैसे राइफल जब्त किए गए हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। सरोज सिंह उर्फ निमकी सिंह एक साल से सस्पेंड है।

Fri, 6 June 2025 11:02 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share
सस्पेंड पुलिस जमादार के घर से एके 56 और इंसास राइफल मिले? एसटीएफ की छापेमारी में चली गोलियां

बिहार के समस्तीपुर में एक सस्पेंड और विभागीय कार्रवाई झेल रहे पुलिस जमादार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में फर्जी एडीआरएम गिरफ्तार, स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन में दे रहा था धौंस

के घर से घातक हथियार बरामद होने की सूचना मिली है। चर्चा है कि जवान सरोज सिंह के घर से एके 56 और इंसास जैसे राइफल जब्त किए गए हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। सरोज सिंह उर्फ निमकी सिंह एक साल से सस्पेंड है। गुप्त और संदिग्ध सूचना पर स्पेशल टास्क फोर्स ने छापेमारी की। इस दौरान बदमाशों की ओर से फायरिंग की भी सूचना है जिसके जवाब में पुलिसने भी कार्रवाई की। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार दिल्ली गए, 12 दिनों में दूसरा दौरा; जानिए क्या है आयोजन

मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के रासपुर पतसिया पश्चिम पंचायत के सुलतानपुर गांव में शुक्रवार को एसटीएफ जवानों ने एक सस्पेंड पुलिस जवान के घर छापेमारी की। इस दौरान ग्रामीणों व पड़ोसी को उनके घर में कैद कर दिया। वहीं फोटो और वीडियो लेने की सख्त मनाही कर दी। करीब एक दर्जन पुलिस वैन से पहुंचे एसटीएफ जवान वैन से निकलते ही सीधे सरोज कुमार सिंह उर्फ निमकी सिंह के घर को चारों ओर से घेर लिया। वहीं घर के अंदर छापेमारी शुरू कर दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ के इस कार्रवाई में सरोज कुमार सिंह उर्फ निमकी सिंह सहित पांच संदिग्ध की गिरफ्तारी हुई है। वहीं इसके घर से एके 56, इंसास राइफल, पुलिस राइफल व बन्दुक 1-1 व गोली बरामद किए जाने की चर्चा है। हालांकि बरामदगी को लेकर कोई आधिकारि जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में फर्जी एडीआरएम गिरफ्तार, स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन में दे रहा था धौंस

चर्चा यह भी है कि एसटीएफ की टीम के पहुंचने पर दोनों ओर से फायरिंग भी हुई है। सरोज कुमार सिंह उर्फ निमकी सिंह पिता त्रिपुरारी सिंह बिहार पुलिस मे कार्यरत था। करीब एक वर्ष पहले उसे ससपेंड कर दिया गया था। सस्पेंसन किस कारण से हुई थी यह लोगो को जानकारी नहीं है। लेकिन उसके गतिविधि पर लोगो को आशंका थी। समाचार लिखने तक एसटीएफ द्वारा छापेमारी जारी है। आस पास के लोग भी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब पीकर शादी करने पहुंच गया दूल्हा, मंडप पर भड़क गई दुल्हन; फिर...
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।