One more martyr from Bihar in Operation Sindoor Sunil Yadav injured in Pakistani drone attack passed away ऑपरेशन सिंदूर में बिहार से एक और शहादत, पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल सुनील यादव ने तोड़ा दम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ऑपरेशन सिंदूर में बिहार से एक और शहादत, पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल सुनील यादव ने तोड़ा दम

बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले जवान सुनील कुमार यादव ने बुधवार को सैन्य अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वे पिछले महीने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के ड्रोन हमले में घायल हो गए थे।

Fri, 6 June 2025 09:42 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, बक्सर
share
ऑपरेशन सिंदूर में बिहार से एक और शहादत, पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल सुनील यादव ने तोड़ा दम

ऑपरेशन सिंदूर में बिहार से एक और शहादत हुई है। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन हमले में पिछले महीने घायल हुए भारतीय सेना के जवान सुनील सिंह यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। सुनील यादव बक्सर जिले के चौसा के रहने वाले थे और जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात थे। 9 मई की रात ड्रोन अटैक में वे घायल हो गए थे। शुरुआत में राजौरी में ही उनका इलाज चला। बाद में हालत गंभीर होने पर 15 मई को एयरलिफ्ट कर उन्हें उधमपुर स्थित आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि, फिर भी उनकी जान नहीं बच पाई।

पिछले महीने ऑपरेशन सिंदूर के बैकड्रॉप में बिहार के अन्य सपूत भी शहीद हुए। सबसे पहले सारण जिले के नारायणपुर गांव निवासी बीएसएफ के एसआई मोहम्मद इम्तियाज पाकिस्तानी गोलीबारी से घायल हो गए थे। बाद में उनकी मौत हो गई। शहीद का अपने पैतृक गांव में 12 मई को अंतिम संस्कार किया गया था, जिसमें हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी थी।

इसके बाद सीवान जिले के रहने वाले आर्मी जवान रामबाबू जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गए थे। उनकी फरवरी 2025 में ही शादी हुई थी। शादी के 3 महीने बाद ही उनकी पत्नी विधवा हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान के हमले में बिहार का एक और लाल शहीद, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी

मई 2025 में ही नालंदा जिले के रहने वाले बीएसएफ जवान सिकंदर राउत भी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुए। सिकंदर कुछ महीने पहले तक झारखंड के रांची में तैनात थे। पाकिस्तान से तनाव को देखते हुए उन्हें जम्मू-कश्मीर बुला लिया गया। आतंकियों से मुठभेड़ में वे जख्मी हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शहीद संतोष यादव के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, 7 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

संतोष यादव जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन के दौरान शहीद

भागलपुर जिले के रहने वाले सैन्य जवान संतोष यादव भी जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान हुए हादसे में शहीद हो गए थे। वह हवलदार के पद पर तैनात थे। 20 मई को उनके शहादत की खबर परिजन को मिली थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।