sali become pregnant in love affair with jija father registered fir on son in law after infant dead जीजा से अफेयर में साली गर्भवती हो गई, नवजात की मौत के बाद भागे दामाद पर FIR, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जीजा से अफेयर में साली गर्भवती हो गई, नवजात की मौत के बाद भागे दामाद पर FIR

पहली बेटी की शादी चनपटिया थाना क्षेत्र के एक गांव में की। शादी के बाद दामाद बराबर ससुराल आता-जाता था। इसी बीच उसने मेरी छोटी बेटी को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसा लिया। उसका यौन शोषण करने लगा। मां के नहीं रहने के कारण 14 वर्षीय नाबालिग ही घर पर अकेले रहती थी।

Tue, 6 Jan 2026 10:36 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, एक प्रतिनिधि, मझौलिया, पश्चिम चंपारण
share
जीजा से अफेयर में साली गर्भवती हो गई, नवजात की मौत के बाद भागे दामाद पर FIR

बिहार में जीजा से लव अफेयर में नाबालिग साली गर्भवती हो गई। अब नवजात के जन्म के कुछ समय बाद उसकी मौत हो जाने से जीजा फरार हो गया है। घटना पश्चिम चंपारण के मझौलिया की है। यहां मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में जीजा ने नाबालिग साली को गर्भवती कर दिया। मामले का खुलासा बीते 31 दिसंबर को नाबालिग के बच्चे को जन्म देने पर हुआ। चार दिन बाद ही नवजात सोमवार को नवजात की मौत हो गई।

नाबालिग के पिता ने चनटिया थाना थाने के एक गांव के दामाद पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर,आरोपी दामाद घर छोड़कर फरार हो गया। कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई अंजू कुमारी ने बताया कि आरोपित घर छोड़कर फरार हो गया है।उ से जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। एफआईआर में पिता ने पुलिस को बताया कि मेरी दो बेटी है। उनकी मां का देहांत हो चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में ट्रेन पर लदा ट्रक बिजली के तार से सटा, कई ट्रेनों का परिचालन बाधित

पहली बेटी की शादी चनपटिया थाना क्षेत्र के एक गांव में की। शादी के बाद दामाद बराबर ससुराल आता-जाता था। इसी बीच उसने मेरी छोटी बेटी को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसा लिया। उसका यौन शोषण करने लगा। मां के नहीं रहने के कारण 14 वर्षीय नाबालिग ही घर पर अकेले रहती थी। जीजा ने उसका फायदा उठाया। प्रसव होने के बाद उसने पिता को आपबीती सुनाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में रात होगी सर्द, उत्तर के 19 और दक्षिण के 5 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।