bihar weather temperature will fall in night cold day in north and south districts fog Bihar Weather: बिहार में रात होगी सर्द, उत्तर के 19 और दक्षिण के 5 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में रात होगी सर्द, उत्तर के 19 और दक्षिण के 5 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट; मौसम का हाल

Bihar Weather: इसके अलावा राज्य के अन्य जगहों पर सुबह में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा, लेकिन दिन में बर्फीली हवा चलने के कारण लोगों को कनकनी और ठिठुरन बढ़ेगी। सोमवार को ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में 7.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

Tue, 6 Jan 2026 07:39 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में रात होगी सर्द, उत्तर के 19 और दक्षिण के 5 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट; मौसम का हाल

Bihar Weather: बिहार में ठंड का कहर जारी है। राज्य में अभी रात के तापमान में गिरावट आने से तीन दिनों तक ठंड और बढ़ेगी। राज्य के ज्यादातर जिलों में शीतलहर जैसे हालात बनने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान है। वहीं मंगलवार को उत्तर बिहार के 19 जिलों और दक्षिण बिहार के दक्षिण-पश्चिम भाग के 5 जिलों में शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया जी और नवादा जिलों के कुछ के स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा।

इसके अलावा राज्य के अन्य जगहों पर सुबह में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा, लेकिन दिन में बर्फीली हवा चलने के कारण लोगों को कनकनी और ठिठुरन बढ़ेगी। सोमवार को ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में 7.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे कम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस गया जी में और सबसे अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में दर्ज किया गया। गया जी में महज 24 घंटे में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक गिरा। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 5.5 से 13.0 और अधिकतम पारा 14.1 से 19.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे कम दृश्यता 100 मीटर गया जी में दर्ज हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SP के साथ जमीन माफियाओं की लिस्ट बनाएं, बिहार के सभी DM को विजय सिन्हा का फरमान

इस सीजन पटना का पारा दूसरी बार 10 के नीचे पहुंचा

पटना का न्यूतम तापमान सोमवार को दूसरी बाद 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा। इससे पहले इस सीजन में न्यूनतम पारा पहली बार दस के नीचे बुधवार 31 दिसंबर को पहुंचा था। तब तापमान 9.4 था। इसके दूसरे दिन यानी साल के पहले दिन पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, सोमवार को कई दिनों के बाद दिन में धूप निकली, लेकिन पछुआ हवा चलने के कारण ठिठुरन वाली ठंड रही।

मुजफ्फरपुर में कंपकंपी

मुजफ्फरपुर जिले में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम धूप खिल सकती है। इसके बावजूद जेट स्ट्रीम से प्रभावित पछुआ हवा कंपकंपी का अहसास कराती रहेगी। मौसम विभाग ने जारी अगले दो दिनों के पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई है।

पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जिले में जेट स्ट्रीम का प्रभाव बना हुआ है। इसके प्रभाव से तेज गति से पछुआ हवा चल रही है। इसके कारण हिमालय से आनेवाली बर्फीली हवा न्यूनतम तापमान को बढ़ने नहीं दे रही है। न्यूनतम तापमान के लगातार 10 डिग्री से नीचे बने रहने के कारण कनकनी का असर वास्तविक प्रभाव से कहीं अधिक महसूस हो रहा है। अगले दो दिनों तक ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं।

भागलपुर में ठंड से राहत नहीं

कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते तापमान से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। लिहाजा फिलहाल ठंड का असर कायम रहेगा। बुधवार से कुछ सुधार की संभावना जताई गई है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार के मुताबिक, अगले 24 घंटे ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

पूर्णिया में कड़ाके की ठंड

पूर्णिया जिले में कड़ाके की ठंड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार सातवें दिन भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा, वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए शीत दिवस को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में तापमान में किसी तरह के बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। सोमवार को इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थूकने पर जुर्माना और होगी जगहंसाई, गंदगी फैलाने वालों की इस नंबर पर दें जानकारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।