Truck loaded on Military Special Train touches wire at madipur trains operations Affected बिहार में ट्रेन पर लदा ट्रक बिजली के तार से सटा, आग लग गई; मुजफ्फरपुर जंक्शन से परिचालन ठप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में ट्रेन पर लदा ट्रक बिजली के तार से सटा, आग लग गई; मुजफ्फरपुर जंक्शन से परिचालन ठप

हादसा का कारण क्या है? यह भी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है। ओएचई के अधिक झुकने से यह हादसा होने की बात कही जा रही है। फिलहाल मुजफ्फरपुर जंक्शन से सभी दिशा के लिए परिचालन ठप है। यात्री ट्रेन, प्लेटफॉर्म और स्टेशन पर फंसे है। ठंड में परेशान भी हैं।

Tue, 6 Jan 2026 09:47 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, मुजफ्फरपुर
share
बिहार में ट्रेन पर लदा ट्रक बिजली के तार से सटा, आग लग गई; मुजफ्फरपुर जंक्शन से परिचालन ठप

बिहार के मुजफ्फरपुर में माड़ीपुर के पास एक हादसे की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। यहां माड़ीपुर के पास तड़के सुबह मोतिहारी की ओर जा रही मिलिट्री स्पेशल ट्रेन पर लोड ट्रक ओएचई (Overhead Equipment) से सट गया। बिजली के तारों से सटने की वजह से ट्रक में आग लग गई। इसके बाद ओएचई टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। ओएचई में विद्युत आपूर्ति बंद हो गया। इससे माड़ीपुर के पास रेलवे परिचालन ठप हो गया। इसकी सूचना पर रेलवे के तमाम क्षेत्रीय पदाधिकारी के साथ आरपीएफ जीआरपी की टीम भी पहुंची।

इससे पहले मिलिट्री स्पेशल ट्रेन पर सवार जवानों ने आग को खुद से अग्निशमन यंत्र से बुझाकर काबू में कर लिया। हादसे में ट्रक को ढकने वाला तिरपाल और कुर्सी ही सिर्फ जले हैं। हालांकि, करीब आधा घंटा तक मौके पर अफरातफरी मची रही। फिलहाल ओएचई दुरुस्त करने के लिए टीआरडी विभाग मौके पर पहुंच चुकी है और काम जारी है। मिलिट्री स्पेशल को डीजल इंजन लगाकर घटना स्थल से आगे किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में रात होगी सर्द, उत्तर के 19 और दक्षिण के 5 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

ट्रेनों के परिचालन पर असर

फिलहाल मुजफ्फरपुर नरकटियागंज इंटरसिटी और मुजफ्फरपुर रक्सौल मेमू को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ही री शेड्यूल किया गया है। वहीं इस बीच कटिहार अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 18 मिनट रुकी। इस बीच मेमो पर अप लाइन से इसे सुबह सात बजे निकला गया। अन्य ट्रेन को सोनपुर और समस्तीपुर मंडल में रोक-रोक कर परिचालित की जा रही है।

इस संबंध में रेलवे की ओर से अधिक अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है। हादसा का कारण क्या है? यह भी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है। ओएचई के अधिक झुकने से यह हादसा होने की बात कही जा रही है। फिलहाल मुजफ्फरपुर जंक्शन से सभी दिशा के लिए परिचालन ठप है। यात्री ट्रेन, प्लेटफॉर्म और स्टेशन पर फंसे है। ठंड में परेशान भी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अब मालगाड़ी का टैंक वैगन पटरी से उतरा. मची अफरातफरी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।