We are crazy people I was born consuming cyanide whom was MLA IP Gupta lashing out at हम पागल आदमी हैं, साइनाइड खाकर पैदा हुआ हूं; किस पर भड़के विधायक आईपी गुप्ता?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हम पागल आदमी हैं, साइनाइड खाकर पैदा हुआ हूं; किस पर भड़के विधायक आईपी गुप्ता?

IIP के अध्यक्ष और सहरसा से विधायक आईपी गुप्ता एक बैठक में एंबुलेंसकर्मियों पर भड़कते दिखे। उन्होने कहा कि मरीजों को बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हम पागल आदमी हैं, साइनाइड खाकर पैदा हुए है। गलत तरीके से मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया तो जांच कराऊंगा।

Tue, 16 Dec 2025 03:19 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, सहरसा
share
हम पागल आदमी हैं, साइनाइड खाकर पैदा हुआ हूं; किस पर भड़के विधायक आईपी गुप्ता?

इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सहरसा से विधायक आईपी गुप्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक बैठक में वे स्वास्थ्यकर्मियों को चेतावनी देते हुए कह रहे हैं कि मैं पागल आदमी हूं, साइनाइड खाकर पैदा हुआ हूं। मरीज की शिकायत पर किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। जो मरीजों को बेचते हैं और गलत तरीके से रेफर करते हैं। मेरा सिर कलम हो जाए, फिर भी मैं लड़ता रहूंगा। बैठक में विधायक एंबलेंसकर्मियों पर भड़कते दिखे। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।

एंबुलेंस कर्मियों को हिदायत देते हुए कहा कि गरीब मरीजों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एंबुलेंस के कर्मी हायर सेंटर रेफर मरीज को बहला-फुसलाकर सरकारी अस्पताल की जगह प्राइवेट अस्पताल पहुंचा देते है। वहां गरीब मरीजों का शोषण होता है। मरीजों के इलाज के लिए परिजन जमीन तक बेच देते हैं। कोई बेटी की शादी के लिए पैसे जमा किए होता है। इसके बावजूद निजी अस्पताल के डॉक्टर मरीज की जान नहीं बचा पाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 करोड़ नौकरी और 50 लाख करोड़ का निवेश, बिहार में सात निश्चय पार्ट-3; CM का ऐलान
ये भी पढ़ें:बिहार सरकार ने शुरू की तीसरी सात निश्चय योजना, नीतीश ने पहली 2 बार में क्या किया

उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुझे मरीजों को बेचने का एक भी केस मिला तो जांच बैठाऊंगा, फिर कोई बचा नहीं पाएगा। जिसमें एबुंलेंसकर्मी और रेफर करने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होने एंबुलेंसकर्मियों की समस्या भी सुनी, और कहा कि आपकी ड्यूटी और फीस की लड़ाई भी मैं लडूंगा, पूरी मजबूती से विधानसभा में आपका मुद्दा उठाऊंगा, बवाल काट दूंगा। आपको बता दें सहरसा के मॉडल अस्पताल के कोविड वार्ड में एंबुलेंस कर्मियों (चालक) के साथ आईपी गुप्ता ने बैठक की थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।