RSS chief Mohan Bhagwat in Munger for three days will guide swayansevak from Bihar and Jharkhand RSS प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन मुंगेर में, बिहार-झारखंड के स्वयंसेवकों का करेंगे मार्गदर्शन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

RSS प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन मुंगेर में, बिहार-झारखंड के स्वयंसेवकों का करेंगे मार्गदर्शन

सरसंघचालक मोहन भागवत मुंगेर के सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यकर्ता विकास वर्ग में शामिल होंगे। आरएसएस का कार्यकर्ता विकास वर्ग मुंगेर में 24 मई से चल रहा है।

Sun, 7 June 2026 10:53 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
RSS प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन मुंगेर में, बिहार-झारखंड के स्वयंसेवकों का करेंगे मार्गदर्शन

RSS Chief Mohan Bhagwat in Bihar: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रविवार को तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे। वहां से वे सड़क मार्ग से मुंगेर के लिए रवाना हो गया। पटना हवाई अड्डे पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा आरएसएस और भाजपा के नेताओं ने किया। मोहन भागवत मुंगेर में कार्यकर्ता विकास वर्ग को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे तीन दिन मुंगेर में प्रवास करेंगे और 10 जून को वापस लौटेंगे।

दक्षिण बिहार के आरएसएस प्रांत प्रचार प्रमुख अभिषेक कुमार ने बताया कि सरसंघचालक मुंगेर के सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यकर्ता विकास वर्ग में शामिल होंगे। आरएसएस का कार्यकर्ता विकास वर्ग मुंगेर में 24 मई से चल रहा है। इस वर्ग में उत्तर-पूर्व क्षेत्र (बिहार-झारखंड) के 128 शिक्षार्थी भाग ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण वर्ग में स्वयंसेवकों को संघ की कार्यपद्धति के अनुरूप शारीरिक एवं बौद्धिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आनंद मोहन का बवाली बयान- दरबारी... गन प्वाइंट पर इस्तीफा; चिरकुट-बेईमान किसे कहा

इसके लिए संघ के कई वरिष्ठ एवं केंद्रीय अधिकारी इन दिनों मुंगेर में प्रवास कर रहे हैं तथा विभिन्न सत्रों के माध्यम से शिक्षार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत भी कार्यकर्ता विकास वर्ग में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन करेंगे तथा प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार पहुंचे मौसी के गांव, 40 साल बाद मुलाकात से खिल उठे चेहरे
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में इस दिन लागू होगी शिक्षकों की नई ट्रांसफर नीति, शिक्षा मंत्री का ऐलान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।