लालू-राबड़ी का शुक्रिया अदा करें नंद किशोर राम, मंत्री के दलित वाले बयान पर रोहिणी आचार्या
पूरी दुनिया इस सच से वाकिफ है कि भाजपा में ऊपर से नीचे तक दलित विरोधी मानसिकता वालों का कब्ज़ा है और ऐसे ही लोगों के उकसावे और दबाब में आ कर बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर राम जी कह रह रहे हैं कि राबड़ी देवी जी उनके ( मंत्री जी के ) दलित होने की वजह से बंगला नहीं खाली कर रही हैं।

पटना का 10 सर्कुलर रोड यानी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का घर इस वक्त सियासी चर्चा का विषय बना हुआ है। आवाास खाली करने का नोटिस मिलने के बावजूद राबड़ी देवी घर खाली करने को तैयार नहीं है और इसपर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। यह बंगला बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया गया है और मंत्री ने हाल ही में कहा था कि उनका दलित होना ही अभिशाप बन गया है और शायद इसलिए राबड़ी देवी ने आवास खाली करने से इनकार कर दिया है। अब राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्या ने सम्राट चौधरी सरकार के मंत्री को जवाब दिया है। रोहिणी ने बीजेपी को दलित विरोधी बताया है।
एक्स पर रोहिणी आचार्य ने लिखा, 'दलित विरोध तो भाजपा की उत्पत्ति के मूल में है ..दलित विरोध , दलितों के प्रति घृणा , द्वेष, भेदभाव वाली विचारधारा - सोच तो भाजपा की उत्पत्ति के मूल में ही है , भाजपा के लोगों के द्वारा दिए गए सैंकड़ों दलित विरोधी घटिया बयानों और भाजपा शासित प्रदेशों में निरंतर बढ़ती दलित उत्पीड़न एवं अत्याचार की घटनाओं से ये साबित भी होता है , पिछले ही वर्ष ( २०२५ ) के अक्टूबर महीने में मध्यप्रदेश के भिंड में भाजपाई गुंडों के द्वारा ड्राइवर का काम करने वाले एक दलित युवक को निर्ममता से पीटे जाने के पश्चात् जबरन पेशाब पिलाए जाने की मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को देश अभी भूला नहीं है।
पूरी दुनिया इस सच से वाकिफ है कि भाजपा में ऊपर से नीचे तक दलित विरोधी मानसिकता वालों का कब्ज़ा है और ऐसे ही लोगों के उकसावे और दबाब में आ कर बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर राम जी कह रह रहे हैं कि राबड़ी देवी जी उनके ( मंत्री जी के ) दलित होने की वजह से बंगला नहीं खाली कर रही हैं।
ऐसा कहते हुए मंत्री जी ये भूल रहे हैं कि राबड़ी देवी जी उन लालू यादव जी की पत्नी हैं , जिन्होंने वंचितों , दलितों और हाशिए पर खड़ी आबादी को अपने अधिकार के लिए आवाज़ उठाने , लड़ने की ताकत दी , लालू जी के साथ - साथ राबड़ी देवी जी ने भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में , मुख्यधारा की राजनीति में दलितों - वंचितों की अहम्, सक्षम एवं सार्थक भागीदारी सुनिश्चित करवायी .. लालू यादव जी एवं राबड़ी देवी जी ने दलित समुदाय से आने वाले दर्जनों लोगों, महिलाओं एवं पुरुषों को संसद - विधानसभा - विधान परिषद् का माननीय सदस्य, मंत्रिमंडल का हिस्सा बनना सुनिश्चित करवाया।
राबड़ी देवी जी पर झूठा दोषारोपण करने की बजाए मंत्री नंद किशोर राम जी को तो लालू यादव जी एवं राबड़ी देवी जी का शुक्रगुजार होना चाहिए। अगर लालू यादव जी और राबड़ी देवी जी का दलितों - वंचितों के उत्थान के लिए निरंतर किया गया प्रयास नहीं होता तो शायद आज नंद किशोर राम जी मंत्री भी नहीं होते।
नंद किशोर राम जी .. राबड़ी देवी जी पर बंगला खाली करने का गैरवाजिब दबाब इसी लिए ही तो बना रही है भाजपाई सम्राट सरकार क्यूंकि वो दलितों - वंचितों की हक़ की लड़ाई लड़ती हैं , उनके लिए आवाज उठाती हैं और राबड़ी देवी जी एवं लालू जी भाजपा के दलित विरोधी नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देने की राह में सबसे बड़ी बाधा हैं।
मंत्री ने क्या कहा था
आपको बता दें कि राबड़ी देवी द्वारा बंगला खाली किए जाने से इनकार करने के बाद नंद किशोर राम ने कहा था कि मेरा रामनगर विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लोगों के लिए आरक्षित है। मुझे लगता है कि राबड़ी देवी की ओर से ये कहना कि मैं आवास खाली नहीं करूंगी तो मैं एक दलित हूं। इसलिए। यही कारण है। दूसरा कोई कारण नहीं है। दूसरा कोई कारण होता, तो एक बार जो सरकार का निर्देश जारी होता है। चाहे जिनके लिए हो। वे लोग उस निर्देश को मान लेते हैं। लेकिन मेरा दलित होना अभिशाप लग रहा है। इसलिए आवास नहीं खाली करने की बात कही जा रही है।




साइन इन