Rohini Acharya big post before Lalu departure to Singapore no compromise with tejaswi yadav विधान परिषद नहीं जा रहीं रोहिणी आचार्या; MLC की अफवाह फैलाने पर बरसीं लालू यादव की बेटी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

विधान परिषद नहीं जा रहीं रोहिणी आचार्या; MLC की अफवाह फैलाने पर बरसीं लालू यादव की बेटी

लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रुटीन चेकअप के लिए सिंगापुर जा रहे हैं। इससे पहले रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर  अपने कड़े तेवर का इजहार किया है।

Fri, 29 May 2026 03:18 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
विधान परिषद नहीं जा रहीं रोहिणी आचार्या; MLC की अफवाह फैलाने पर बरसीं लालू यादव की बेटी

Rohini Acharya News: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर जा रहे हैं। इससे पहले सिंगापुर में रहने वाली बेटी डॉ रोहिणी आचार्या का धमाकेदार सोशल मीडिया पोस्ट आया है। विधान परिषद चुनाव में टिकट ऑफर की अटकलों पर रोहिणी आचार्या ने अपना रूख जाहिर कर दिया है कि किसी के लालच देने से वे गलत करने वालों का विरोध करना नहीं छोड़ेंगी। रोहिणी आचार्या तेजस्वी यादव के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए राबड़ी आवास से रोते हुए सिंगापुर के लिए निकली थीं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार के लिए संजय यादव को जिम्मेदार ठहराया जिसके लिए उन्हें तेजस्वी के विरोध का सामना करना पड़ा। भाई तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव के पहले जन्मदिन की मेगा पार्टी से भी उन्होंने खुद को दूर रखा।

खबर है कि लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रुटीन चेकअप के लिए सिंगापुर जा रहे हैं। कोर्ट की अनुमति से उन्हें पासपोर्ट भी मिल गया है। इस बीच खबरें उड़ने लगी कि रोहिणी आचार्या को मनाने लालू प्रसाद सिंगापुर जा रहे हैं। तेजस्वी के बेटे के जन्मदिन पार्टी के हवाले से एक उड़ती खबर यह भी आई कि लालू परिवार में सबकुछ सामान्य हो रहा है। तेज प्रताप यादव(इराज की बर्थडे पार्टी में पहुंचे) को अगले चुनाव में पार्टी अपने सिंबल पर लड़ाएगी। मां रबड़ी देवी ने ऑफर किया है। दूसरी ओर पिता लालू प्रसाद ने रोहिणी आचार्या को विधान परिषद का टिकट देना तय कर दिया है। सिंगापुर दौरे में लालू प्रसाद यादव अपनी रूठी हुई बेटी को मनाएंगे। तेजस्वी यादव इसके लिए तैयार हो गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहिणी आचार्या ने तोड़ लिया मायके से रिश्ता? इराज के बर्थडे में नहीं दिखीं बुआ

रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दोनों खबरों का स्नैपशॉट शेयर करते हुए कहा है कि बुरी नियत वालों का मुँह फिर होगा काला। घुसपैठियों, साजिश रचने और विरोधियों के साथ मिलीभगत रखने वालों का गिरोह अपने चंद मीडिया मित्रों की मदद से मेरे आगामी विधान-परिषद् चुनाव में प्रत्याशी बनने की अफवाह फैला रहा है। गंदी नियत वाले इन लोगों ने पहले भी मेरी छवि को नुकसान पहुँचाने के मकसद से ऐसी कोशिश की थी और तब इनके झूठ का पर्दाफाश भी हुआ था। इस बार भी होगा। ये वही लोग हैं , जिन्होंने कुछ महीने पहले मेरे नाबालिग बेटे और मेरी सासु माँ के विधानसभा चुनाव लड़ने की बात की अफवाह जम कर फैलाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के बेटे इराज की बर्थडे पार्टी में पहुंचे तेज प्रताप, रोहिणी नहीं दिखीं

उन्होंने आगे कहा है कि मेरे बारे में झूठ फ़ैलाने और गढ़ने वालों को मैं ये बता देना चाहती हूँ कि इन लोगों के किसी भी प्रपंच , झूठ का मुझ पर और मेरी छवि पर कोई असर नहीं होने वाला है क्यूँकि, मेरे बारे में दुनिया ये जानती है कि मैं किसी भी प्रकार के लालच, लोभ से परे हट कर सीधी बात करने और कहने वालों में से हूँ और मेरा विरोध हमेशा गलत के खिलाफ रहा है और आगे भी रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिवर्स गियर वाला विकास... सम्राट चौधरी पर बिफरीं रोहिणी, गैस-कोयले पर लपेटा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।