Tej Pratap attends Tejashwi son Iraz birthday party Rohini Acharya absence political leaders gathering तेजस्वी के बेटे इराज की बर्थडे पार्टी में पहुंचे तेज प्रताप, रोहिणी आचार्या नहीं दिखीं; नेताओं का जमावड़ा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी के बेटे इराज की बर्थडे पार्टी में पहुंचे तेज प्रताप, रोहिणी आचार्या नहीं दिखीं; नेताओं का जमावड़ा

तेजस्वी यादव के बेटे इराज की बर्थडे पार्टी में उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव नजर आए। हालांकि, बहन रोहिणी आचार्या नहीं दिखीं। गाजियाबाद में आयोजित इस पार्टी में लालू परिवार के सदस्यों के साथ आरजेडी और विपक्षी दलों के कई नेता भी नजर आए। 

Wed, 27 May 2026 11:36 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी के बेटे इराज की बर्थडे पार्टी में पहुंचे तेज प्रताप, रोहिणी आचार्या नहीं दिखीं; नेताओं का जमावड़ा

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बेटे इराज के पहले जन्मदिन को लालू परिवार ने धूमधाम से मनाया। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी के साथ ही परिवार के कई सदस्य इराज की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। पिछले साल लालू परिवार से बेदखल किए गए तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी अपने भतीजे को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। हालांकि, बहन रोहिणी आचार्या इस आयोजन में नजर नहीं आईं। इस पार्टी का आयोजन दिल्ली से सटे गाजियाबाद में किया गया। इसमें कई नेता भी शामिल हुए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजियाबाद में लालू यादव की बेटी रागिनी यादव के घर में इराज की बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में शिरकत करने लालू परिवार एक दिन पहले ही पटना से दिल्ली पहुंच गया था। इस खास मौके पर आरजेडी के कई वरीय नेता, विधायक, सांसद समेत अन्य विपक्षी दलों के कुछ नेता भी पहुंचे। तेजस्वी ने अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी पार्टियों के मुखिया को न्योता दिया था।

लालू परिवार में फिर जुड़ रहे रिश्ते

बीते कुछ समय से आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के परिवार मे उथल-पुथल चल रही थी। तेज प्रताप यादव को पिछले साल लालू ने आरजेडी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया था इसके बाद तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल नाम से नई पार्टी बनाई और अकेले बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वह अपने छोटे भाई तेजस्वी के करीबियों पर जयचंद होने के आरोप लगाते रहे हैं।

हालांकि, चुनाव के बाद तेज प्रताप की अपने माता-पिता से नजदीकियां बढ़ने लगीं। संक्रांति पर तेज के दही-चूड़ा भोज में लालू यादव भी पहुंचे थे और उन्हें आशीर्वाद दिया था। अब तेजस्वी यादव के बेटे की बर्थडे पार्टी में भी तेज प्रताप यादव शामिल हुए हैं। इसके बाद तेजस्वी और तेज प्रताप, दोनों भाइयों के बीच तकरार कम होती नजर आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में लालू यादव के पोते इराज की बर्थडे पार्टी, कार्ड भी है खास

रोहिणी आचार्या नहीं दिखीं

इराज के पहले जन्मदिन पर आयोजित पार्टी में लालू परिवार के अधिकतर सदस्य शामिल हुए। मगर तेजस्वी की बहन एवं लालू की बेटी रोहिणी आचार्या कहीं नजर नहीं आईं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरजेडी की करारी हार के बाद लालू परिवार में घमासान मच गया था। रोहिणी आचार्या पटना स्थित राबड़ी आवास से रोते हुए बाहर निकली थीं और फ्लाइट पकड़कर दिल्ली चली गई थीं।

उन्होंने आरोप लगाया था कि आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव समेत तेजस्वी यादव के अन्य करीबियों ने उनके साथ बदसलूकी की। उन्होंने अपने भाई पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। इसलिए तेजस्वी के बेटे की बर्थडे पार्टी में तेज प्रताप के साथ ही रोहिणी आचार्या के पहुंचने या नहीं पहुंचने पर भी सभी की निगाहें टिकी रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में जुट रहा लालू परिवार, तेजस्वी के बेटे इराज के बर्थडे पर जश्न की तैयारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।