RK Singh big statement on Pawan Singh return to BJP what say on contesting elections पवन सिंह की भाजपा में वापसी के पैरोकार बने आरके सिंह, विधानसभा लड़ने को भी तैयार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पवन सिंह की भाजपा में वापसी के पैरोकार बने आरके सिंह, विधानसभा लड़ने को भी तैयार

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की भाजपा में वापसी के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह पैरोकार बन गए हैं। आरके सिंह ने आरा से खुद के चुनाव लड़ने पर भी संकेत दिए हैं। लंबे समय बाद वे शनिवार को आरा पहुंचे।

Sat, 20 Sep 2025 07:09 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, आरा
share
पवन सिंह की भाजपा में वापसी के पैरोकार बने आरके सिंह, विधानसभा लड़ने को भी तैयार

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह उर्फ आरके सिंह शनिवार को लंबे समय बाद बिहार के आरा पहुंचे। आरा से सांसद रह चुके आरके सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया। इसके साथ ही भोजपुरी स्टार पवन सिंह की भाजपा में वापसी की भी उन्होंने पैरोकारी कर दी। इसके बाद आरा से लेकर पटना तक का सियासी पारा गर्मा गया है।

आरके सिंह ने आरा में मीडिया से बातचीत के दौरान आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह पार्टी को तय करना है। पार्टी का जो निर्णय होगा, वही मान्य होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे आरा से भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। आरके सिंह ने खुद को पवन सिंह की भाजपा में वापसी का पक्षधर बताया और कहा कि उन्हें पार्टी में वापस आना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरके सिंह से मिले पवन सिंह, बिहार चुनाव से पहले कुछ नया होने वाला है?

उन्होंने कहा कि पवन सिंह ने उनसे मिलकर सारी परिस्थितियों के बारे में बताया कि किस वजह से उन्हें काराकाट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ना पड़ा था। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “उन्हें (पवन सिंह) कुछ वाजिब दर्द था। पहले उन्हें टिकट मिला। फिर कहा गया कि पीछे हट जाइए, दूसरी जगह से आपको टिकट मिलेगा। फिर नहीं दिए।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराबबंदी कानून हटाना चाहिए, नौजवान बर्बाद हो रहे; बोले BJP नेता आरके सिंह

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में भोजपुरी स्टार पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था। बाद में पवन सिंह ने वहां से चुनाव लड़ने के लिए मना कर दिया। फिर बिहार की काराकाट सीट से वे निर्दलीय मैदान में उतर गए। पवन सिंह के निर्दलीय लड़ने से काराकाट पर एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहां से सीपीआई-माले के टिकट पर लड़े महागठबंधन के प्रत्याशी राजाराम सिंह कुशवाहा की जीत हुई थी, पवन सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पवन सिंह को BJP नेताओं ने पैसे देकर लड़ाया; पूर्व मंत्री आरके सिंह का छलका दर्द

लंबे समय बाद आरा पहुंचे आरके सिंह

आरा से भाजपा सांसद रहे आरके सिंह लंबे समय बाद क्षेत्र में पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि आरके सिंह ने शनिवार को यहां भाजपा के चंद्रवंशी सम्मेलन में शिरकत की। बीते 30 मई को जब रोहतास जिले के बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली हुई थी, उसमें भी वे शामिल नहीं हुए थे। पीएम की रैली में आरके सिंह की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही थी। बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में आरके सिंह को आरा सीट से सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद ने लगभग 60 हजार वोटों से हराया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।