RJD attacks Parivarvad NDA Rajya Sabha candidates Nitin Nabin Upendra Kushwaha Shivesh Ram नितिन, कुशवाहा और शिवेश, एनडीए के तीनों राज्यसभा कैंडिडेट परिवारवादी; RJD का हमला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नितिन, कुशवाहा और शिवेश, एनडीए के तीनों राज्यसभा कैंडिडेट परिवारवादी; RJD का हमला

आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार में भाजपा के दोनों राज्यसभा उम्मीदवार नितिन नवीन और शिवेश कुमार राम परिवारवादी राजनीति का हिस्सा हैं। वहीं, एनडीए के एक और उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा भी परिवारवाद की राजनीति करते हैं।

Tue, 3 March 2026 09:48 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नितिन, कुशवाहा और शिवेश, एनडीए के तीनों राज्यसभा कैंडिडेट परिवारवादी; RJD का हमला

राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में एनडीए के अब तक घोषित तीनों प्रत्याशियों को परिवारवादी बताया है। भाजपा ने मंगलवार को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और दलित नेता शिवेश कुमार राम को बिहार से राज्यसभा प्रत्याशी बनाया। साथ ही, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के चीफ उपेंद्र कुशवाहा भी एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए हैं।

आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा के दोनों राज्यसभा प्रत्याशी परिवारवादी राजनीति का हिस्सा हैं। साथ ही, रालोमो प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा भी परिवारवादी राजनीति में एक अलग पहचान स्थापित कर चुके हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए ने परिवारवादियों को प्रश्र देकर स्पष्ट कर दिया है कि उनके पास कोई राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद नहीं है, जिसे राज्यसभा भेजा जा सके।

नितिन नवीन के पिता रहे भाजपा के बड़े नेता

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना के रहने वाले हैं। वह अभी बांकीपुर सीट से विधायक हैं। अब वे विधायकी छोड़ राज्यसभा जाएंगे। उनके पिता दिवंगत नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के बिहार में कद्दावर नेता रहे। हालांकि, नितिन ने अपने संगठनात्मक कौशल से भाजपा में अलग पहचान बनाई। वे कभी विधानसभा का चुनाव नहीं हारे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा जाएंगे नितिन नवीन, भाजपा की लिस्ट जारी; बिहार से दूसरा कैंडिडेट कौन?

पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे हैं शिवेश राम

वहीं, बिहार में भाजपा के दूसरे राज्यसभा उम्मीदवार शिवेश कुमार राम भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता दिवंगत मुनि लाल अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे थे। मुनि लाल ने सासाराम लोकसभा सीट पर पहली बार भाजपा का कमल खिलाया था। वे तीन बार यहां से सांसद रहे।

2024 के लोकसभा चुनाव में जब मुनि लाल के बेटे शिवेश को भाजपा ने सासाराम से लोकसभा टिकट दिया, तो वे जीत नहीं पाए। हालांकि, अब उन्हें राज्यसभा प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश की है। शिवेश दलित वर्ग से आते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता अटल सरकार में मंत्री रहे, खुद LS हारे; कौन हैं BJP राज्यसभा उम्मीदवार शिवेश

उपेंद्र कुशवाहा के परिवार के कई सदस्य राजनीति में

वहीं, भाजपा एवं एनडीए के अन्य दलों के सहयोग से दोबारा राज्यसभा में जाने की तैयारी कर रहे रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा का भी लगभग पूरा परिवार राजनीति में है। कुशवाहा अभी खुद राज्यसभा सांसद हैं। उनकी पत्नी स्नेहलता सासाराम से विधायक हैं। बेटा दीपक प्रकाश नीतीश सरकार में मंत्री है। इसके अलावा, उनकी बहू यानी दीपक की पत्नी साक्षी मिश्रा कुशवाहा के भी राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पवन सिंह पर ‘मालिक’ मेहरबान नहीं, राज्यसभा रेस में उपेंद्र कुशवाहा ने पछाड़ दिया

जेडीयू से दो प्रत्याशियों की घोषणा बाकी

बिहार में 5 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने जा रहे हैं। एनडीए से ऊपर दिए गए तीन नाम घोषित हो चुके हैं। अन्य दो प्रत्याशियों की घोषमा जेडीयू कोटे से होगी। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को ड्रॉप कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को संसद के उच्च सदन में भेजा जा सकता है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर के जेडीयू से तीसरी बार राज्यसभा जाना भी तय माना जा रहा है। रामनाथ बिहार के पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं।

(हिन्दुस्तान ब्यूरो के इनपुट के साथ)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निशांत का राज्यसभा जाना तय, हरिवंश का पत्ता कटा, रामनाथ को तीसरा टर्म: सूत्र
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।