Rapid raids many suspects in custody How close is the police to solving Gopal Khemka murder case ताबड़तोड़ छापे, हिरासत में कई संदिग्ध; गोपाल खेमका मर्डर खुलासे के कितने करीब पुलिस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ताबड़तोड़ छापे, हिरासत में कई संदिग्ध; गोपाल खेमका मर्डर खुलासे के कितने करीब पुलिस

गोपाल खेमका की हत्या हुए 36 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा का दावा है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। केस से जुड़ी अहम जानकारी पुलिस के हाथ लगी है।

Sun, 6 July 2025 04:23 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
ताबड़तोड़ छापे, हिरासत में कई संदिग्ध; गोपाल खेमका मर्डर खुलासे के कितने करीब पुलिस

पटना के चर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के 36 घंटे बाद भी पुलिस अभी तक खाली हाथ है। हालांकि पुलिस के दावा है कि मर्डर केस से जुड़ी अहम जानकारी हाथ लगी है। गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच में जुटी एसआईटी और बिहार एसटीएफ की टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। पटना और आसपास के इलाकों में भी पुलिस की छापेमारी जारी। एसआईटी कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले पर पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा का दावा है कि हत्या से संबंधित महवपूर्ण जानकारी मिली है, अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

इससे पहले गोपाल खेमका हत्याकांड के तार बेऊर जेल से भी जुड़े दिख रहे हैं। सूत्रों की मानें तो जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी सहित आधा दर्जन से पूछताछ की गई है। कुख्यात को सेल में कैद कर दिया गया है। जेल के अलग-अलग वार्डों से पुलिस ने तीन मोबाइल, सिम कार्ड, एक डाटा केबल, कागज पर लिखा मोबाइल नंबर व अन्य सामान बरामद किये हैं। शनिवार की सुबह रेंज आईजी जीतेंद्र राणा के साथ एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौका-ए-वारदात पर पहुंच घटना की जांच की। उस मौके से पुलिस ने एक खोखा और एक गोली बरामद बरामद की है। एसआईटी ने कई जगहों पर छापेमारी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका को सिर में मारी गोली, सुपारी किलिंग का शक; किलर का लोकेशन हाजीपुर
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका के खानदान को कौन खत्म करना चाहता है, पुलिस की रेड पर कातिल फरार
ये भी पढ़ें:गेट पर वेट में अकेला शूटर, 6 सेकंड में हत्या; गोपाल खेमका मर्डर का CCTV वीडियो

कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या का वीडियो कटारुका निवास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में व्यवसायी गाड़ी से आते दिख रहे हैं। उनकी कार के पीछे एक और गाड़ी है, जिस पर कटारुका निवास के सातवें तल्ले पर रहने वाले अंकित चौधरी और उनकी पत्नी सवार हैं। गोपाल खेमका गेट खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या बेटे गुंजन की हत्या के अनसुलझे केस और गोपाल खेमका के मर्डर में कोई कनेक्शन?
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका के परिवार को कितना मुआवजा देगी सरकार? विजय ने कहा- CM से बात करेंगे

इसी बीच एक अपराधी दाईं ओर से आया। उसने हेलमेट पहन रखा था। अपराधी ने सेकेंड भर में हथियार निकाल व्यवसायी के सिर में गोली मार दी। उस वक्त व्यवसायी की गाड़ी का शीशा लगा हुआ था। गोली लगते ही वे गाड़ी में ही गिर गये। इसके बाद शूटर तेजी से स्कूटी स्टार्ट कर भाग निकला

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।