Rajya Sabha elections Tejashwi fearing split RJD MLAs under close surveillance ex MLAs deployed राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी को टूट का डर सता रहा? RJD के विधायकों पर निगरानी कड़ी, इन्हें मिला जिम्मा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी को टूट का डर सता रहा? RJD के विधायकों पर निगरानी कड़ी, इन्हें मिला जिम्मा

जद ने पूर्व विधायकों को विधायकों की निगरानी में लगाया है। पार्टी का दावा है कि सत्ताधारी दल हॉर्स ट्रेडिंग कर सकता है, पैसा देकर तोड़ने की कोशिश हो सकती है, इसलिए सबों को एक स्थान पर रखा गया है।

Sun, 15 March 2026 03:44 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी को टूट का डर सता रहा? RJD के विधायकों पर निगरानी कड़ी, इन्हें मिला जिम्मा

Rajya Sabha Election 2026: 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव को टूट का में टूट रोकने को राजद ने अपने सभी विधायकों को होटल पनाश में रखा है। आर ब्लॉक के समीप इस होटल में पार्टी के सभी विधायकों को बुलाया जा रहा है। रात में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधायकों के साथ बैठक करेंगे। 12 साल बाद बिहार में राज्यसभा चुनाव में वोटिंग की नौबत आई है। इस बार पांचवीं सीट पर दोनों गठबंधनों को क्रॉस वोटिंग से ही उम्मीद है। नीतीश कैबिनेट के मंत्री संजय सिंह ने दावा किया है कि एआईएमआईएम के विधायक एनडीए के संपर्क में हैं।

होटल में महागठबंधन के सभी विधायकों को बुलाया गया है। अब तक राजद के एक और कांग्रेस के दो विधायक नहीं आ सके है। राजद ने पूर्व विधायकों को विधायकों की निगरानी में लगाया है। पार्टी का दावा है कि सत्ताधारी दल हॉर्स ट्रेडिंग कर सकता है, पैसा देकर तोड़ने की कोशिश हो सकती है, इसलिए सबों को एक स्थान पर रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव: संजय झा के घर सम्राट, हर्ष और विजय; वोटिंग से पहले बैठक पर बैठक

प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी के लोगों ने पांचवें उम्मीदवारों को जबरदस्ती मैदान में उतारा है। इस भरोसे से कि हम धनबल और तंत्र बल से इस चुनाव को जीत लेंगे। लेकिन भाजपा अपने मकसद में सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि, कैसे वोट देना है और लाना है इसलिए सभी विधायक एक साथ बैठ कर बात कर रहे हैं। हम लोग साथ बैठ कर बात करते हैं तो कहते हैं कि नजरबंद किया जा रहा है और खुद अपनी पार्टी के नेताओं के फोन को भी जब्त कर लेते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक सीट के लिए लालू-तेजस्वी पटना में जुटा रहे MLA, '6 नंबर' का सस्पेंस भी खुलेगा?

राज्यसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को महागठबंधन भी एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। आज रविवार को एक बार फिर महागठबंधन के घटक दल के विधायकों का जुटान होगा। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के सरकारी आवास दस सर्कुलर या नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सरकारी आवास एक पोलो रोड में बैठक होगी। बैठक शाम में होगी जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही राजद, कांग्रेस, आईपीपी व वामदल के विधायक भी बैठक में रहेंगे। इससे पहले होटल पनाश में सभी विधायकों को ठहराया जा रहा है। जहां पूर्व विधायकों को वर्तमान विधायकों की निगरानी का जिम्मा दिया गया है। तेजस्वी यादव और लालू इन्हें वोटिंग की फाइनल टिप्स देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव: कुशवाहा के घर बैठक से पहले चिराग के दफ्तर क्यों पहुंचे BJP नेता?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।