दिवाली-छठ से पहले बिहार को 3 अमृत भारत समेत 7 ट्रेनों की सौगत, रूट और टाइमिंग जान लीजिए
15293 मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली साप्ताहिक अमृत भारत मुजफ्फरपुर से मंगलवार को 10.40 में खुलेगी। अगले दिन 23.50 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। इसका नियमित परिचालन 14 अक्टूबर से होगा। वापसी में 15294 चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक अमृत भारत गुरुवार को 4.05 बजे चर्लपल्ली से रवाना होगी।
बिहार को सोमवार को बड़ी सौगात मिली है। बिहार को तीन अमृत भारत सहित सात ट्रेनों की सौगात सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। इस दौरान पटना जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन सहित कई सांसद ने पटना जंक्शन से खुलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने घोषणा किया कि पटना और भागलपुर में रिंग नेटवर्क का निर्माण को लेकर जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी।
वही नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा की नवादा मेन लाइन से जोड़ने के लिए नवादा और पावापुरी के बीच रेल लाइन निर्माण की रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाएगी।यह दीपावली और छठ से पहले बिहार वासियों के लिए बड़ी सौगात है।
यह सभी ट्रेनें बिहार को मिलीं
मुजफ्फरपुर से चर्लपल्ली (हैदराबाद), दरभंगा से मदार (राजस्थान) और छपरा से आनंद विहार (दिल्ली) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन होगा। वहीं पटना से बक्सर, नवादा से पटना, झाझा से दानापुर और पटना से इस्लामपुर के बीच नई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा है। इन सभी ट्रेन का शुभारंभ हुआ है। लेकिन, नियमित परिचालन अक्टूबर से शुरू होगा।
पैसेंजर ट्रेन रविवार को छोड़ एक अक्टूबर से नियमित चलेगी
53203 झाझा-दानापुर पैसेंजर झाझा से 4.0 बजे खुलने के बाद जमुई, लखीसराय, बड़हिया, बाढ़, बख्तियारपुर होते हुए 9.0 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 53204 दानापुर-झाझा पैसेंजर दानापुर से 17.25 में खुलने के बाद पटना, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, लखीसराय, जमुई होते हुए 22.30 में झाझा पहुंचेगी। 53202 बक्सर-पटना पैसेंजर 6.30 में बक्सर से खुलने के बाद 9.10 में पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 53201 पटना-बक्सर पैसेंजर पटना जंक्शन से 17.45 में खुलकर 8.35 में बक्सर पहुंचेगी। 75272 नवादा-पटना डीएमयू नवादा से 5:15 से खुलेगी और 9.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में 75271 पटना-नवादा डीएमयू पटना से 16.15 में खुलेगी और 21.0 बजे नवादा पहुंचेगी। 75274 पटना-इस्लामपुर डीएमयू पटना जंक्शन से 9:45 में खुलेगी जो 12 बजे इस्लामपुर पहुंचेगी। वापसी में 75273 इस्लामपुर-पटना डीएमयू इस्लामपुर से 12.30 बजे खुलेगी। यह 15.55 बजे पटना पहुंचेगी। लोगों को नवादा और इस्लामपुर जाने में सुविधा और सहूलियत होगी।
अमृत भारत का 14 अक्टूबर से नियमित परिचालन होगा
15293 मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली साप्ताहिक अमृत भारत मुजफ्फरपुर से मंगलवार को 10.40 में खुलेगी। अगले दिन 23.50 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। इसका नियमित परिचालन 14 अक्टूबर से होगा। वापसी में 15294 चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक अमृत भारत गुरुवार को 4.05 बजे चर्लपल्ली से रवाना होगी। अगले दिन 17.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इसका नियमित परिचालन 16 अक्टूबर से होगा।
छपरा-आनंद विहार अमृत भारत सप्ताह में दो दिन
15133 व 15134 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 2 दिन चलेगी। हालांकि रेलवे द्वारा नियमित परिचालन को लेकर अबतक तिथि और समय सारणी की घोषणा नहीं की गई है। इसके साथ ही 19623 और 19624 मदार-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का भी समय सारणी अब तक जारी नहीं हुई है।




साइन इन