बिहार में साइकिल सवार बच्चे के गिरने से फटा पेट, आंत निकल आई बाहर; हैरान कर देने वाला हादसा
परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर वह साइकिल से बाजार की तरफ जा रहा था। उसी दौरान गांव में ही असंतुलित होकर साइकिल से गिर पड़ा। उसमें साइकिल के हैंडल में लगे लोहे का ब्रेक उसके पेट में घुस गया। इससे उसका पेट फट गया और आंत बाहर आ गई।

बिहार में हैरान करने वाला हादसा हुआ है। यहां साइकिल चलाते वक्त साइकिल से गिरने पर एक लड़के का पेट फट गया। भोजपुर जिले के आरा में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसौला गांव में रविवार की दोपहर सड़क हादसे में साइकिल सवार एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। साइकिल के हैंडल में लगे ब्रेक की लिवर से उसका पेट फट गया और आंत बाहर आ गयी। उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। जख्मी भुसौला गांव निवासी विनय राय का 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार है।
परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर वह साइकिल से बाजार की तरफ जा रहा था। उसी दौरान गांव में ही असंतुलित होकर साइकिल से गिर पड़ा। उसमें साइकिल के हैंडल में लगे लोहे का ब्रेक उसके पेट में घुस गया। इससे उसका पेट फट गया और आंत बाहर आ गई। उसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया।
दो बाइक सवारों की मौत
इधर शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनपुरा पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त जख्मी हो गए। इनमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई, जिसे पटना रेफर कर दिया गया है। घायलों में चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव निवासी 20 वर्षीय गोलू कुमार और गीधा थाना क्षेत्र के गीधा गांव निवासी राम विजय का 20 वर्षीय पुत्र राजकुमार शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से आरा की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान धनुपरा पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गोलू कुमार की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना के पर कर दिया गया।




साइन इन