rahul gandhi reached bihar by plane will go to income tax golumber by car बिहार बंद में जहाज से पटना पहुंचे राहुल गांधी, कार से इनकम टैक्स गोलंबर जायेंगे, तब पैदल मार्च करेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार बंद में जहाज से पटना पहुंचे राहुल गांधी, कार से इनकम टैक्स गोलंबर जायेंगे, तब पैदल मार्च करेंगे

महागठबंधन के इस बिहार बंद को धार देने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी पटना पहुंचे। राहुल गांधी बिहार बंद और चक्का जाम के दौरान हवाई जहाज से पटना पहुंचे। वो कार से पटना के इनकम टैक्स गोलबंर तक जाएंगे और इसके बाद वो पैदल मार्च में हिस्सा लेंगे।

Wed, 9 July 2025 09:55 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार बंद में जहाज से पटना पहुंचे राहुल गांधी, कार से इनकम टैक्स गोलंबर जायेंगे, तब पैदल मार्च करेंगे

बिहार चुनाव से पहले राज्य में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ आज महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों ने बिहार बंद का ऐलान किया है। बिहार बंद के दौरान पूरी तरह से चक्का जाम है। इस बीच महागठबंधन के इस बिहार बंद को धार देने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी पटना पहुंचे। राहुल गांधी बिहार बंद और चक्का जाम के दौरान हवाई जहाज से पटना पहुंचे। वो कार से पटना के इनकम टैक्स गोलबंर तक जाएंगे और इसके बाद वो पैदल मार्च में हिस्सा लेंगे।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सचिवालय स्थित निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक मार्च करेंगे। इसे देखते हुए वीरचंद पथ पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश हैं। किसी को परेशानी नहीं हो इसके लिए भी मजिस्ट्रेट और पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: राहुल गांधी ने पटना में शुरू किया मार्च, तेजस्वी यादव भी शामिल

बिहार बंद से लोगों को हुई भारी परेशानी

बता दें कि बिहार बंद के दौरान महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बिहार के विभिन्न जिलों में सड़कों पर उतकर आगजनी की और वाहन नहीं चलने दिए। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने कई जिलों में ट्रेनों को भी रोका। ट्रेन रोके जाने से यात्रियों की भारी फजीहत हुई। इसके अलावा अपनी यात्रा के लिए ट्रेन, बस और ऑटो या अन्य वाहनों पर निर्भर लोगों को भी सड़क पर भारी फजीहत का सामना करना पड़ा है।

आयकर गोलबंर से राहुल का पैदल मार्च

बता दें कि तय कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी पटना के आयकर गोलंबर पर पहुंचे। यहां उनके साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का हुजूम था। आयकर गोलबंर पर सुबह से ही महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे। महागठबंधन के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं के महाजुटान की वजह से यहां वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद हो गया था। कुछ देर आयकर गोलंबर पर रहने के बाद राहुल गांधी वहां से पैदल मार्च के लिए निकले। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट पर टला विमान हादसा, चिड़िया से टकरा इंडिगो की फ्लाइट वापस लौटी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।