Everyone turn will come Sanjay Nirupam takes dig at Pappu Yadav Kanhaiya insult PK also attacks सबकी बारी आएगी... पप्पू यादव, कन्हैया के 'अपमान' पर संजय निरुपम का तंज; पीके भी बरसे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सबकी बारी आएगी... पप्पू यादव, कन्हैया के 'अपमान' पर संजय निरुपम का तंज; पीके भी बरसे

पटना में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच पर पप्पू यादव एवं कन्हैया कुमार को चढ़ने से रोके जाने पर संजय निरुपम ने कहा कि एक-एक करके सबका नंबर आएगा। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बिहार में कांग्रेस के सभी फैसले राजद सुप्रीमो लालू यादव लेते हैं।

Fri, 11 July 2025 11:47 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सबकी बारी आएगी... पप्पू यादव, कन्हैया के 'अपमान' पर संजय निरुपम का तंज; पीके भी बरसे

बिहार की राजधानी पटना में दो दिन पहले वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ महागठबंधन में प्रदर्शन के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव के ओपन रथ पर चढ़ने से रोका गया। यह वाकया सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। एनडीए के नेताओं ने इसे पप्पू और कन्हैया का अपमान बताया है। कांग्रेस में रहे शिवसेना (शिंदे) के नेता संजय निरुपम ने कहा कि आरजेडी के इशारे पर यह हुआ। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भी तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के साथ मंच पर कौन बैठेगा, यह भी लालू यादव तय करते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि पप्पू यादव और कन्हैया कुमार के साथ सरेआम अपमान किया गया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अधिकांश राज्यों में अपनी जमीन खोती जा रही है। इसलिए अपने नेताओं को जलील करना कांग्रेस की नई परंपरा बन गई है। एक-एक करके सबकी बारी आएगी। सहयोगी दलों के आगे पार्टी पूरी तरह सरेंडर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपमान नहीं हुआ, चोट लग गई; राहुल के साथ जाने से रोकने पर पप्पू यादव की सफाई
ये भी पढ़ें:राहुल के साथ पप्पू-कन्हैया की 'नो एंट्री' पर हंगामा, NDA के निशाने पर तेजस्वी
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के तेज से 'झुलसे' पप्पू-कन्हैया, राहुल के मंच पर चढ़ने से दोनों को रोका

जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने गुरुवार को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस बिहार में लालू यादव की पिछलग्गू पार्टी है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में कांग्रेस को लालू चलाते हैं। यहां राहुल गांधी की पार्टी के फैसले कांग्रेस नेता नहीं बल्कि आरजेडी लेती है। राहुल गांधी के साथ मंच पर कौन बैठेगा और कौन नहीं, यह लालू तय करते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।