Rahul Gandhi 15 days voter rights Yatra in Bihar with Tejashwi Yadav before assembly polls बिहार में 15 दिन मतदाता अधिकार यात्रा निकालेंगे राहुल गांधी, तेजस्वी यादव भी साथ रहेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 15 दिन मतदाता अधिकार यात्रा निकालेंगे राहुल गांधी, तेजस्वी यादव भी साथ रहेंगे

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर जारी हंगामे के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी मतदाता अधिकार यात्रा निकालने जा रहे हैं। पहले चरण में 15 दिन चलने वाली इस यात्रा में तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई नेता उनके साथ रहेंगे।  

Thu, 7 Aug 2025 07:27 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार में 15 दिन मतदाता अधिकार यात्रा निकालेंगे राहुल गांधी, तेजस्वी यादव भी साथ रहेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी राज्य में मतदाता अधिकार यात्रा निकालने वाले हैं। यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू होगी। पहले चरण में 15 दिन की यात्रा निकाली जाएगी। इसका पूरा रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। इस यात्रा में राहुल के साथ तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के अन्य कई बड़े नेता शामिल होंगे। बिहार चुनाव से ठीक पहले होने वाली इस यात्रा में महागठबंधन और इंडिया गठबंधन एकजुटता दिखाने की भी कोशिश करेगा। वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर जारी सियासी हंगामे के बीच निकलने वाली यह यात्रा महागठबंधन के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बिहार यात्रा को अंतिम रूप देने के लिए पटना स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष आदि शामिल रहे। सभी ने यात्रा की सफलता पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं की राय जानी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंडिया गठबंधन की वोट अधिकार यात्रा की बदली तारीख, अब 17 अगस्त को आएंगे राहुल

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने यात्रा की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। राजेश राम ने कहा कि यात्रा में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं को आमंत्रित किया गया है। अल्लावारू ने कहा कि राहुल गांधी का यह सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की आत्मा को जोड़ने का प्रयास है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिसने दो वोटर ID जारी किए, वही सवाल कर रहा; चुनाव आयोग के नोटिस पर तेजस्वी यादव

अभी तक आई जानकारी के अनुसार मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त को सासाराम से होगी। 20 अगस्त को यह यात्रा गयाजी पहुंचेगी। इस यात्रा को एक से ज्यादा चरण में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 15 दिनों का रूट तय किया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।