rabri devi said 35 rape incidents in February minister sunil kumar reacts in bihar vidhan parishad फरवरी में अब तक 35 रेप की वारदात, सदन में राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा; क्या बोले मंत्री, Bihar Hindi News - Hindustan
More

फरवरी में अब तक 35 रेप की वारदात, सदन में राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा; क्या बोले मंत्री

इसी दौरान राजद के ही एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि इसकी पूरी सूची है। लगभग 36 से ज्यादा बलात्कार की घटनाएं सिर्फ फरवरी में हुई हैं। पुलिस इसको रोकने में पूरी तरह से विफल है। सरकार की चिंता किसी शरीफ सांसद को रात में उठाने में है।

Fri, 20 Feb 2026 01:52 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटनाा
share
फरवरी में अब तक 35 रेप की वारदात, सदन में राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा; क्या बोले मंत्री

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र में विपक्ष के सदस्य नीतीश सरकार को बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर लगातार घेर रहे हैं। सदन के अंदर और बाहर विपक्षी सदस्य प्रदर्शन करते भी नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने दावा किया कि फरवरी महीने में ही अब तक बिहार में रेप की 34 वारदातें हो चुकी हैं। उन्होंने इस गंभीर मसले पर सरकार से जवाब भी मांगा। बिहार विधान परिषद में मौजूद नीतीश सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने इसपर जवाब दिया।

राबड़ी देवी ने सदन के अंदर कहा कि छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है। बलात्कार कर के उन्हें मार दिया जा रहा है। इसपर हम सरकार से सवाल पूछते हैं कि सरकार इसपर क्या कार्रवाई कर रही है? सरकार इसे कैसे रोकेगी? फरवरी महीने में लड़कियों के साथ रेप की 35 घटनाएं हुई हैं। तो सरकार इसको रोकने के लिए क्या कार्रवाई करेगी? इसपर सभापति ने कहा कि वैसे तो कोई भी सरकार इसको रोकने के लिए कार्रवाई तो करती ही है। इसके बाद राबड़ी देवी ने कहा कि सभी जिलों में हो रहा है। पूरे बिहार में हो रहा है। हर दूसरे दिन हो रहा है। इसपर कार्रवाई करनी चाहिए और रोक लगानी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार विधानसभा में ब्राह्मणवाद पर बवाल, यूजीसी नियमों पर सरकार-विपक्ष भिड़े

इसी दौरान राजद के ही एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि इसकी पूरी सूची है। लगभग 36 से ज्यादा बलात्कार की घटनाएं सिर्फ फरवरी में हुई हैं। पुलिस इसको रोकने में पूरी तरह से विफल है। सरकार की चिंता किसी शरीफ सांसद को रात में उठाने में है। कोई अगर आईपीएस है तो उसके गर्दन में हाथ लगाकर उसके थाने तक पहुंचा दिया जा रह है लेकिन जो अपराधी इन सब कामों में लिप्त है उसे पकड़ने में प्रशासन पूरी तरह से विफल है।

मंत्री सुनील कुमार ने दिया जवाब

विधान परिषद में विपक्ष द्वार गंभीर मसला उठाए जाने के बाद नीतीश सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने इसपर सरकार का पक्ष रखा। सुनील कुमार ने कहा कि जो बातें अभी सदन में रखी गई है उसपर सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। यह संज्ञान में है। सरकार की नीति और नियत बिल्कुल साफ है कि जो भी कानून का उल्लंघन करेगा उसपर कार्रवाई की जाएगी। हम भी इसकी भर्त्सना करते हैं और सरकार इसे लेकर चिंतित है। दोषी को किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और जो भी उचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी।

तेजस्वी यादव भी लॉ एंड ऑर्डर पर बरसे

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सरकार को घेरा। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है। सरकार अपराधियों को बचा रही है। अपराधी आज विजेता बन गए हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नीतीश कुमार अब कमजोर हो गए हैं। 10 बार शपथ लेने के बावजूद पहली बार गृह विभाग भारतीय जनता पार्टी को सौंप दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 28 विधायकों की समाप्त हो सकती है सदस्यता, पटना HC ने थमाया नोटिस
ये भी पढ़ें:पटना में AI से गंदी तस्वीर बना युवती को किया ब्लैकमेल , उठा ले जाने की भी धमकी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।