Rabri Devi lashes out at Nitish government takes strong stance matriculation student suicide alcoholism NEET नीतीश सरकार पर राबड़ी देवी गर्म; मैट्रिक छात्रा सुसाइड, शराब, नीट छात्रा मौत पर कड़े तेवर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश सरकार पर राबड़ी देवी गर्म; मैट्रिक छात्रा सुसाइड, शराब, नीट छात्रा मौत पर कड़े तेवर

राबड़ी देवी ने कहा है कि मैट्रिक छात्रा की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई किया जाना चाहिए। यह भी कहा कि नीट छात्रा के परिजनों को लगातार धमकी दी जा रही है। बिहार में धमकी देने वाली सरकार है।

Thu, 19 Feb 2026 03:23 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
नीतीश सरकार पर राबड़ी देवी गर्म; मैट्रिक छात्रा सुसाइड, शराब, नीट छात्रा मौत पर कड़े तेवर

Rabri Devi News: बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल राबड़ी देवी गुरुवार को कड़े तेवर में दिखीं। पटना के मसौढ़ी में मैट्रिक छात्रा की आत्महत्या पर राजद नेत्री का रौद्र रूप देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पांच मिनट की देरी से पहुंचने वाले छात्र -छात्राओं को परीक्षा से वंचित कर देना अपराध है। छात्रा की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नीट छात्रा के परिजनों को लगातार धमकी दी जा रही है। बिहार में धमकी देने वाली सरकार है। उन्होंने बिहार में शराबबंदी फेल होने का भी दावा किया।

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने गुरुवार को विधान परिषद की बैठक में शामिल होने के पूर्व मिडिया से बातचीत की। उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में देर के कारण छात्रा द्वारा आत्महत्या मामला पर नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि 5 मिनट देर के कारण परीक्षा नहीं देने देना अपराध है। छात्रा ने हताश होकर आत्महत्या कर ली। जिन लोगों ने स्कूल में घुसने नहीं दिया उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 5 मिनट परीक्षा में देर हुई तो क्या हो गया परीक्षा देने दिया जाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रायल फेस करेंगे; लालू-राबड़ी ने आरोपों से किया इनकार, कोर्ट में हाजिर हुए

राबड़ी देवी ने सरकार पर लगाया आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष को कही बोलने नहीं देती। लोक सभा, राज्यसभा या विधानसभा सत्ता पक्ष विपक्ष को दबाती है। शराब को लेकर राबड़ी देवी ने उठाया सवाल और कहा कि आज बिहार में शराब कहां से आ रहा है। राज्य के बॉर्डर पर सरकार के अधिकारी है, फिर कैसे बिहार में इतना शराब आ रहा है।

मंगलवार को मसौढ़ी के खरजमा गांव की छात्रा ने परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं मिलने के बाद आत्महत्या कर ली। वह निर्धारित समय से मात्र 10 मिनट देरी से पहुंची थी। केंद्र पर सुबह 9 बजे एंट्री बंद कर दी गई थी। छात्रा 9:10 बजे पहुंची, लेकिन गेट नहीं खुला। काफी अनुरोध के बावजूद उसे प्रवेश नहीं मिला। हताश होकर वह घर लौट गई। बताया गया कि कोमल की परीक्षा बरनी स्थित केंद्र पर थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राबड़ी देवी ने सम्राट से मांगा इस्तीफा, पटना में छात्रा की मौत पर संग्राम

छात्रा सोमवार को ही रिश्तेदार के यहां महाराजचक गई थी। केंद्र उसके ठहरने के स्थान से करीब 6 किलोमीटर दूर था। एंट्री नहीं मिलने के बाद वह नदौल गई। वहां से ट्रेन में सवार हो गई। तरेगना और मसौढ़ी कोर्ट के बीच चलती ट्रेन से कूद गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना ने परीक्षा व्यवस्था और छात्रों के मानसिक दबाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश ने राबड़ी को ‘लड़की’ कहा; तेजस्वी डिमेंशिया और अल्जाइमर बतियाने लगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।