Rabri Devi claims Tejashwi Yadav made to kill four times son life is in danger तेजस्वी यादव को 4 बार मारने की कोशिश हुई, राबड़ी देवी बोलीं- बेटे की जान को खतरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव को 4 बार मारने की कोशिश हुई, राबड़ी देवी बोलीं- बेटे की जान को खतरा

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने अपने बेटे तेजस्वी यादव की जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को चार बार मारने की कोशिश हुई थी। हम जानते हैं इसके पीछे कौन-कौन लगा हुआ है। राबड़ी ने भाजपा और जदयू पर आरोप लगाया।

Fri, 25 July 2025 12:33 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी यादव को 4 बार मारने की कोशिश हुई, राबड़ी देवी बोलीं- बेटे की जान को खतरा

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने बेटे एवं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव की जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को पहले भी 4 बार रास्ते में मारने की कोशिश हो चुकी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेताओं पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। राबड़ी ने कहा कि वह जानती हैं कौन-कौन तेजस्वी को मारने में लगा है। आरोप लगाया कि अब सदन में भी उन पर हमला करने की कोशिश की गई।

बिहार विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने शुक्रवार को सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले रास्ते में मारने की कोशिशें हुईं, अब सदन में प्रयास किया जा रहा है। राबड़ी ने कहा, “बीजेपी और जेडीयू के अलावा साजिश कौन करेगा। बिहार में यही लोग साजिश कर सकते हैं। ये संस्कारहीन हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूरा घाय-खाय है; नीतीश ने राबड़ी को लपेटा, दोनों सदनों में विपक्ष पर उखड़े सीएम

वोटर लिस्ट रिवीजन पर पूर्व सीएम ने कहा कि हम इसका विरोध करेंगे, गरीबों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। जो बाहर गए हैं, उनका नाम काट दिया जाएगा। नीतीश सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनक सिंह ने गाली दी, संजय माइक फेंकने आए; तेजस्वी ने बताया विधानसभा में क्या हुआ

बता दें कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम चौधरी के बीच गुरुवार को सदन में बहसबाजी हो गई थी। इसके बाद राजद और भाजपा के विधायकों के बीच मारपीट की नौबत आ गई थी। सदन से बाहर निकलकर तेजस्वी ने आरोप लगाया था कि भाजपा के लालगंज से विधायक संजय सिंह माइक उखाड़कर उन्हें मारने के लिए आए। उन पर हमला करने की कोशिश की गई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।