Janak Singh abused Sanjay came to throw mic Tejashwi Yadav tells what happened in Bihar assembly जनक सिंह ने गाली दी, संजय माइक फेंकने आए; तेजस्वी यादव ने बताया विधानसभा में क्या हुआ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जनक सिंह ने गाली दी, संजय माइक फेंकने आए; तेजस्वी यादव ने बताया विधानसभा में क्या हुआ

तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा में हुए हंगामे के बाद बाहर आकर बताया कि सदन में क्या हुआ था। उन्होंने भाजपा के विधायकों पर मां-बहन की गालियां देने और माइक से हमला करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Thu, 24 July 2025 04:45 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जनक सिंह ने गाली दी, संजय माइक फेंकने आए; तेजस्वी यादव ने बताया विधानसभा में क्या हुआ

बिहार विधानसभा में गुरुवार को हुए बवाल पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों पर गाली देने और हमला करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा कि सदन में भाजपा विधायक जनक सिंह ने उन्हें मां-बहन की गालियां दीं। इसके बाद लालगंज से विधायक संजय सिंह माइक तोड़कर उनपर फेंकने के लिए आए। राजद विधायकों ने रोककर उन्हें बचा लिया, नहीं तो वह हमला कर देते।

विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन दूसरी पाली में तेजस्वी यादव के संबोधन के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच भिड़ंत्त हो गई। नेता प्रतिपक्ष की डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से दो बार बहस हुई। फिर राजद के विधायक भड़क गए और हंगामा करने लगे। इस बीच भाजपा विधायक जनक सिंह ने उठकर कुछ टिप्पणी की, जिस पर विपक्ष का पारा और चढ़ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी और सम्राट में बहस, भाजपा-राजद विधायक भिड़े, विधानसभा कल तक स्थगित

बताया जा रहा है कि राजद और भाजपा के विधायकों में मारपीट की नौबत आ गई। दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की हुई। सुरक्षाबलों को उन्हें काबू में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार विधानसभा में मारपीट की नौबत आई, राजद और भाजपा विधायकों में धक्का-मुक्की

सदन से बाहर आने के बाद आरजेडी नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विधानसभा में क्या हुआ था। उन्होंने भाजपा विधायकों पर गंभीर आरोप लगाए। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के विधायक उनके पिता एवं मां-बहन की गालियां दे रहे थे। उन पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई। उन्होंने यह भी कहा कि राजद के सदस्य अगर रोकने नहीं जाते तो भाजपा विधायक संजय सिंह उन पर माइक फेंक दिए होते।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।