Rabri Devi challenges CM Samrat Chaudhary on 10 circular road residence vacating issue नया-नया मुख्यमंत्री बनल हैं तो...सीएम सम्राट चौधरी को राबड़ी देवी की खुली चुनौती- बंगला नहीं छोड़ेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नया-नया मुख्यमंत्री बनल हैं तो...सीएम सम्राट चौधरी को राबड़ी देवी की खुली चुनौती- बंगला नहीं छोड़ेंगे

पटना के 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने के सवाल पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा है कि वे किसी कीमत पर बंगला खाली नहीं करेंगी। मुख्यमंत्री फोर्स भेजकर खाली करवा लें।

Sat, 30 May 2026 02:32 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
नया-नया मुख्यमंत्री बनल हैं तो...सीएम सम्राट चौधरी को राबड़ी देवी की खुली चुनौती- बंगला नहीं छोड़ेंगे

Rabri Devi challenges CM Samrat Choudhary: बिहार में 10 सर्कुलर रोड सरकारी बंगले की लड़ाई में सरकार और विधान परिषद में नेता विरोधि दल राबड़ी देवी के बीच ठन गई है। पूर्व सीएम ने वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खुली चुनौती दी है कि बंगला खाली नहीं करेंगी, सरकार फोर्स भेजकर खाली करवा ले। राबड़ी देवी सरकारी आवास खाली करने का फाइनल नोटिस भेजा गया है। राबड़ी देवी जिस आवास में 2005 से रह रही हैं वह पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है। सरकार की नई चिट्ठी पर सियायी बवाल मच गया है। अपनी नेता रबड़ी देवी के समर्थन में राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) ने मोर्चा खोल दिया है।

शुक्रवार को भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने का लेटर भेजा और शनिवार को इस सवाल पर पूर्व सीएम ऐसे भड़कीं कि सियासी बवंडर मच गया। राबड़ी देवी ने सीएम सम्राट चौधरी को खुली चुनौती देते हुए बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि नया-नया मुख्यमंत्री बनल हैं ना। फोर्स भेजकर मेरा आवास खाली करवा लें। हम नहीं खाली नहीं करेंगे। राबड़ी देवी काफी गुस्से में दिखीं। मीडिया से भी ज्यादा बात नहीं की। टीवी चैनलों का माइक हाथ से टाल दिया और निकल गईंं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का फिर से नोटिस, मंत्री को आवंटित हो गया आवास

यह पहला मौका नहीं है जब राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के लिए नोटिस दिया गया हो। नवम्बर 2025 में भी उन्हें यह नोटिस दिया गया था। राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद के नेता विरोधि दल के लिए नामित 39 हार्डिंग रोड आवास आवंटित किया गया। लेकिन, उन्होंने तब भी वह बंगला खाली नहीं किया। अबकी बार वे आर पार के मूड में दिख रही हैं।

जानकारी के अनुसार लालू यादव समेत राबड़ी देवी का परिवार इस बंगले में 2005 से रह रहा है। यहीं से उनकी बेटी-बेटे की शादी हुई। यह एक बड़ा सरकारी बंगला है जिसे लालू परिवार के रहते हुए काफी डेवलप किया गया है। दूसरी ओर 39 हार्डिंग रोड बंगला काफी छोटा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला खाली करें, फिर आया नोटिस;नया पता क्या होगा

राजद ने राबड़ी देवी के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि सरकार बदले की कार्रवाई के तहत यह कार्रवाई कर रही है। इतना बड़ा सीएम आवास होने के बाद भी सम्राट चौधरी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए डिप्टी सीएम के लिए नामित 5 देशरत्न मार्ग सरकारी बंगला और विधानसभा अध्यक्ष का बंगला अपने आवास में मिला लिया। सरकार में बैठे लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश को भगा रही BJP, बुद्धि भ्रष्ट हो गई; राबड़ी बोलीं- बिहार नहीं छोड़ें CM

इधर बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि अब जंगल राज नहीं है। आपने उस बंगले में ऐसा क्या छिपा रखा है कि खाली नहीं करना चाहती हैं। अगर ऐसा कुछ है तो बिहार पुलिस उसे खोजकर निकाल लेगी। आप पोता का जन्मदिन मनाने दिल्ली जाती हैं, इलाज कराने सिंगापुर जाते हैं और बिहार को लूटने के लिए पटना में रहना चाहती हैं। आपको बंगला खाली करना पड़ेगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।