Weather Alert Farmers Prepare for Maize Amid Storm Warnings आज यलो अलर्ट : धूप-छांव के बीच खेतों में मक्का की तैयारी, Purnia Hindi News - Hindustan
More

आज यलो अलर्ट : धूप-छांव के बीच खेतों में मक्का की तैयारी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। किसान शनिवार को दिन भर धूप-छांव के बीच खेतों में मक्का की तैयारी करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार 10, 11, 14 एवं 15 म

Sat, 9 May 2026 10:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
आज यलो अलर्ट : धूप-छांव के बीच खेतों में मक्का की तैयारी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।किसान शनिवार को दिन भर धूप-छांव के बीच खेतों में मक्का की तैयारी करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार 10, 11, 14 एवं 15 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 एवं 13 मई को ओरेंज अर्लट जारी किया गया है। खासकर ओरेंज अर्लट में तेज हवा बहने, ओलावृष्टि,मेघागर्जन एवं वज्रपात की काफी संभावना बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: पटना, गया समेत इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; मौसम विभाग का रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम की स्थिति

शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 16 मई से मौसम साफ रहने की संभावना बनी हुई है। बीते शुक्रवार की देर रात तेज हवा बहने एवं बारिश होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तेज आंधी हवा बहने के कारण लोगों के छत पर रखे कई सामान उड़ कर इधर-उधर हो गया। सुबह-सुबह लोग अपनी अपनी सामानों की खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान शहर में 1.6 मिलीमीटर बरसात हुई है। रुपौली प्रखंड में 21.5 मिलीमीटर बरसात हुई है। अगले 24 घंटे बारिश की संभावना बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: तबाही के बाद धूप निकली, 48 घंटे सावधान रहें; तुफानी बारिश-आंधी-ओला का अलर्ट

किसानों की चिंता

गत रात तेज हवा आंधी तूफान होने से किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। खेत में तिरपाल से ढके मक्का तेज हवा के झोंके में उड़कर इधर उधर हो गया। तेज हवा में तिरपाल हट जाने के बाद बारिश होने पर मक्का भींग जाने से किसान चिंतित हो गए। शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन भर धूप-छांव लगा रहा। मौसम साफ होने के साथ ही किसानों को खेत में मक्का की फसल को निकालने में मुस्तैदी से जुट गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को ओरेंज अलर्ट जारी कर तेज हवा बहने ओलावृष्टि मेघा गर्जन एवं ब्रजपात को लेकर चेतावनी भी जारी किया था। हालांकि मौसम विभाग के चेतावनी के बाद लोग सतर्क रहे, लेकिन दिन भर मौसम सामान्य रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।