Bihar Weather Today heavy rain storm hail forecast IMD warns for 48 hours precaution Bihar Weather: तबाही के बाद धूप निकली, 48 घंटे सावधान रहें; तुफानी बारिश-आंधी-ओला का अलर्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: तबाही के बाद धूप निकली, 48 घंटे सावधान रहें; तुफानी बारिश-आंधी-ओला का अलर्ट

Bihar Weather:  राज्य भर में आज भी तुफानी बारिश, तेज आंधी और ओला वृष्टि की चेतावनी दी गई है। हालांकि, शुक्रवार की शाम की तबाही के बाद शनिवार को सुबह से ही धूप खिली है। बारिश और आंधी ने गर्मी को छू मंतर कर दिया है।

Sat, 9 May 2026 08:55 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
Bihar Weather: तबाही के बाद धूप निकली, 48 घंटे सावधान रहें; तुफानी बारिश-आंधी-ओला का अलर्ट

Bihar WeatherToday: बिहार में इस साल मई के पहले सप्ताह में ही मानसून जैसी बारिश हो रही है। इसके साथ आंधी और वज्रपात से तबाही मच गई है। शुक्रवार को मौसम ने राजधानी पटना समेत अधिकांश जिलों की सूरत बिगाड़ दी और 7 लोग मौत के मुंह में समा गए। आज शनिवार को भी खतरा टला नहीं है। राज्य भर में आज भी तुफानी बारिश, तेज आंधी और ओला वृष्टि की चेतावनी दी गई है। हालांकि, शुक्रवार की शाम की तबाही के बाद शनिवार को सुबह से ही धूप खिली है। बारिश और आंधी ने गर्मी को छू मंतर कर दिया है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शनिवार के लिए पटना सहित बिहार के सभी जिलों के लिए तेज आंधी, बारिश और ओला गिरने का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 11 मई तक आंधी-तूफान का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। लोगों को अनावश्यक बाहर निकलने से सावधान किया गया है। कमजोर मकानों को दुरुस्त करने और किसानों को मौसम की स्थिति को देखते हुए खेती, पशुपालन का काम संपन्न करने की सलाह दी गई है। आज 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे भी हो सकती है। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के प्रति आगाह किया गया है। खराब मौसम के दौरान बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक आज बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, गया, जहानाबाद, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, बक्सर, सिवान, भोजपुर, वैशाली, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय और लखीसराय समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अन्य जिलों में भी मौसम की बारिश वाला रूख देखा जाएगा। इसे प्री मानसुन स्टेटस बताया जा रहा है।

मौसम विभाग की ओर से अगले चार- पांच दिनों तक बिहार में मौसम साफ नहीं रहेगा। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस वजह से रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहेगा। तेज हवा बहने से फसल और फलों की का नुकसान होगा। उत्तर बिहार और सीमांचल के क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। दक्षिण बिहार में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी का अनुमान लगाया गया है। 11 मई के बाद ही मौसम के धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौट सकती है।

इससे पहले शुक्रवार को आंधी पानी से शुक्रवार की शाम से भारी तबाही देखी गयी। बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा जाने से राज्य का लगभग दो तिहाई हिस्सा घंटों अंधेरा में रहा। काफी संख्या में पेड़ गिर गए। आपदा से 7 लोगों की मौत हो गई। मौसम के कारण एक विमान को डायवर्ट करना पड़ा तो 23 फ्लाइट्स में देरी हुई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।