Bihar Weather Today IMD Red Orange Alert Rain Storm Lightning Warning Patna Gaya Other Districts Bihar Weather: पटना, गया समेत इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; मौसम विभाग का रेड और ऑरेंज अलर्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: पटना, गया समेत इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; मौसम विभाग का रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने तात्कालिक पूर्वानुमान जारी कर पटना, गयाजी समेत दक्षिण बिहार के जिलों में शनिवार देर शाम तक आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जताई गई है। इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Sat, 9 May 2026 05:29 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: पटना, गया समेत इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; मौसम विभाग का रेड और ऑरेंज अलर्ट

Bihar Weather Today: मौसम विभाग ने बिहार में फिर मौसम खराब होने के आसार जताए हैं। पटना, गया समेत आसपास के अन्य कई जिलों में शनिवार शाम को आंधी, बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने को कहा है। बता दें कि एक दिन पहले शुक्रवार को भी पटना, वैशाली समेत अन्य जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात से 9 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और पेड़ टूटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने शनिवार शाम का तात्कालिक पूर्वानुमान जारी कर दक्षिण बिहार के जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, गयाजी, औंगाबाद, कैमूर, नवादा और रोहतास जिले में रेड अलर्ट है, जबकि पटना, अरवल, नालंदा, जमुई, बंका, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, जहानाबाद, बक्सर और भोजपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट है।

कहां-कहां मौसम खराब रहने के आसार

पटना जिले के घोसवरी, पंडारक, बख्तियारपुर, बाढ़, बेलछी, मोकामा और पालीगंज प्रखंड में मौसम बिगड़ने की आशंका है। गयाजी जिले के कोंच, टिकारी एवं बेलागंज, औरंगाबाद जिले में सदर प्रखंड, ओबरा, गोह, दाउदनगर, रफीगंज एवं हसपुरा, बक्सर जिले के नवानगर एवं बरहमपुर, भोजपुर जिले के अगियांव, गड़हनी, चरपोखरी, जगदीशपुर, तरारी, पीरो, बिहिया एवं सहार प्रखंड और रोहतास जिले में काराकाट, दावथ, नासरीगंज, बिक्रमगंज एवं सूर्यपुरा प्रखंडों में 9 मई की देर शाम तक मौसम खराब रहने की आशंका है। अलवल और जहानाबाद जिले के अधिकतर प्रखंडों में आंधी-बारिश की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आंधी-बारिश से पटना में भारी तबाही, 4 की मौत; पेड़ गिड़ने से पूरा शहर अस्त-व्यस्त

तेज हवा और बिजली बरपा सकती है कहर

मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर ठनका गिरने और ओलावृष्टि होने की भी आशंका है। हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम खराब होने पर पक्के मकानों की शरण लेने और ऊंचे पेड़ एवं बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है। मौसम सामान्य होने तक किसान खेतों में ना जाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 9 से 13 मई तक आंधी-पानी व ओलावृष्टि का अलर्ट

कब तक खराब रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राज्य में अगले सप्ताह भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने 16 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बिगड़ने की आशंका जताई है। बीते एक सप्ताह से बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है। तेज हवाओं के साथ हो रही बरसात ने तापमान में गिरावट तो दर्ज की है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। फिलहाल तापमान में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना कम नजर आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 जिलों में मौसम का कहर, 9 मौत पर CM सम्राट ने जताया शोक; बिजली, सड़क पर संकट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।