पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर कार्यक्रम
-11purn21-सदर विधायक सिपाही टोला में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र स

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित 12 साल बेमिसाल विश्वास, विकास और जनकल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक विजय खेमका ने सिपाही टोला स्थित पूर्व मेयर निवास पर वृक्षारोपण किया। भास्कर नगर खेल एवं व्यायामशाला सहित मरंगा स्थित बांस उद्योग केंद्र का भ्रमण किया। इसके उपरांत भाजपा नगर पश्चिम मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मधुबनी बैजनाथपुरी यादव टोला एवं मझली चौक बजरंगपुरी कॉलनी में जनसंपर्क गोष्ठी में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रबुद्धजन गोष्ठी एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन कर विधायक ने स्वच्छ भारत एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल विश्वास, विकास और जनकल्याण का स्वर्णिम कालखंड रहा है। यह संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर भारत का मान-सम्मान विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूर्णिया सहित देश के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जीविका समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुद्रा योजना से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के वार्डों एवं पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का 30 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित करने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार डीबीटी के माध्यम से बिहार के 94 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में 1100 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है। विधायक ने कहा कि राज्य में अपराध पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर मंडल पश्चिमी भाग के अध्यक्ष गोपाल सिंह ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन