केन्द्र सरकार का12 वर्ष पूरा होना भारत के लिए महत्वपूर्ण अध्याय: विधायक
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के नगर एवं ग्रामीण मंडल के टीचर्स कॉलनी, बक्साघाट तथा छतिया भटगामा क

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के नगर एवं ग्रामीण मंडल के टीचर्स कॉलनी, बक्साघाट तथा छतिया भटगामा की बैठक में विधायक विजय खेमका ने भाग लिया तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की। मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में जिला पदाधिकारी मंडल प्रभारी आगामी पार्टी कार्यक्रम की योजना बनाई। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होना भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा यह 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण देश में मील का पत्थर साबित हुआ हैं।
देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। जिसके परिणामस्वरूप भारत विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विधायक ने कहा वर्तमान समय में विश्व के अनेक देश ईंधन एवं आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण भारत में आम जनता को ऐसी परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है तथा भाजपा का मूल मंत्र राष्ट्र प्रथम है। इसी भावना के साथ कार्यकर्ता समाज एवं राष्ट्र की सेवा में निरंतर कार्य करते हैं। विधायक ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया 8 जून से 14 जून तक प्रत्येक मंडल में जनसंपर्क अभियान, वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, विकास स्थलों पर प्रगति पथ यात्रा तथा प्रमुख नागरिकों से संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त राजस्व प्रखंड एवं नगर निगम स्तर पर तीन दिवसीय विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जिनमें एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को पंचायत और नगर निकाय वार्ड में आयोजित हो रहे सहयोग शिविर में सहयोग करने का आग्रह किया। विधायक ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रत्येक मंडल में योग संस्थाओं के सहयोग से योग शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी । अलग अलग तीनो स्थानों की बैठक में मंडल पदाधिकारीगण, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन