भाजपा के द्वारा बूथ स्तर पर आयोजित होगा 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम
घोसी, निज संवाददाता, इस मौके पर मुख्य अतिथि रूप में जिला उपाध्यक्ष सह मोदनगंज मंडल प्रभारी कृष्णा गुप्ता उपस्थित रहे।

घोसी, निज संवाददाता मोदनगंज प्रखंड के बंधुगंज में रविवार को भारतीय जनता पार्टी मोदनगंज के मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि रूप में जिला उपाध्यक्ष सह मोदनगंज मंडल प्रभारी कृष्णा गुप्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने पार्टी के आगे के कार्यक्रमों और रणनीति पर चर्चा की।
भविष्य के कार्यक्रम
उन्होंने कहा कि इस महीने के तीसरे हफ्ते में 19, 20, 21 जून को सभी पंचायतों में अनिवार्य रूप से बैठक का आयोजन किया जाना है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस महीने 12 साल पूरे होने पर पार्टी के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम 12 साल बेमिसाल को बूथ स्तर तक चलाया जाना है।
योग दिवस और वृक्षारोपण
साथ ही 21 जून विश्व योग दिवस पर मंडल में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा एक पेड़ मां के नाम चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण का काम भी किया गया। मंडल प्रभारी ने कहा कि पृथ्वी को हरा भरा रखने एवं अपने आने वाले भविष्य को एक सुरक्षित भविष्य देने के लिए पौधे लगाए जा रहे हैं ताकि हमारा पृथ्वी हरा भरा रह सके। इस कार्यक्रम में भाजपा मोदनगंज मंडल के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार, पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, मंडल महामंत्री श्लोक कुमार, विनय कुमार एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। फोटो- 07 जून जेहाना- 03 कैप्शन- जिले के मोदनगंज प्रखंड के बंधुगंज में रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण के लिए जाते भाजपाई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन