BJP Launches One Tree in Mother s Name Campaign in Makhdumpur जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता, Jahanabad Hindi News - Hindustan
More

जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता

मखदुमपुर में भाजपा नगर मंडल की अहम बैठक में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की हुई शुरुआत, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मखदुमपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक में नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार (गुड्डू जी) की अध्यक्षता...

Sun, 7 June 2026 09:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share
जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता

मखदुमपुर में भाजपा नगर मंडल की अहम बैठक में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की हुई शुरुआत 21 जून को योग दिवस पर सभी पंचायतों और मंडलों में कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित ​मखदुमपुर, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मखदुमपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक में नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार (गुड्डू जी) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मखदुमपुर विधानसभा प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री अनिल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी और गुड्डू जी उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा के द्वारा बूथ स्तर पर आयोजित होगा 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम

आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा और रणनीति बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह जिला महामंत्री अनिल ठाकुर जी ने आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा सामने रखी और कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का आह्वान किया। 12 साल बेमिसाल प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आगामी 21 जून को योग दिवस के शुभ अवसर पर सभी पंचायतों और मंडलों में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उरीमारी मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक का हुआ समापन

पर्यावरण संरक्षण

पर्यावरण को बचाने के लिए हर शक्ति केंद्र, पंचायत और बूथ स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधरोपण बैठक के साथ-साथ आज पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत मखदुमपुर नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए, जिनमें पलैया, खलकोचक, मखदुमपुर काली मंदिर, मखदुमपुर नगर स्थित कोल्ड स्टोर आदि शामिल है। अभियान के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की गई। बैठक में विनोद कुमार, मुकेश गुप्ता, गणेश चौधरी, विनोद कुमार सिंह, ​विमलेश शर्मा, सुरेंद्र कुमार, नगर महामंत्री विवेक कुमार, मेनका देवी आदि उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।