सांसद का बयान शर्मनाक, मांगें माफी : भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव द्वारा महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर भारतीय जनता

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।निर्दलीय सांसद पप्पू यादव द्वारा महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कार्यकारी भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने अपने बयान में कहा कि महिलाओं के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी न केवल अत्यंत शर्मनाक है, बल्कि यह समाज की मर्यादा और संस्कारों पर सीधा आघात है। ऐसी विकृत मानसिकता रखने वाले जनप्रतिनिधि पूर्णिया ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार को लज्जित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं हमारे समाज की आधारशिला हैं। उनके सम्मान और गरिमा की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस तरह के बयान किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकते। भाजपा नेता ने मांग की कि सांसद अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने से बचें। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह अपना मानसिक स्थिति का इलाज करा लें। अंत में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इस दिशा में मजबूती से कार्य करती रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन