रिवाइज : राजनीतिक संरक्षण में घूम रहे अपराधी, पुलिस कर रही खानापूर्ति: पप्पू यादव
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नालंदा के कपरसरी गांव में दुष्कर्म के बाद आत्महत्या करने वाली छात्रा के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने 25 हजार की आर्थिक मदद दी और कहा कि राजनीतिक संरक्षण के कारण आरोपी खुला घूम रहा है। यादव ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया और अपराधियों का सामाजिक बहिष्कार करने की अपील की।

राजनीतिक संरक्षण में घूम रहे अपराधी, पुलिस कर रही खानापूर्ति: पप्पू¹यादव सांसद मिले पिड़ित परिजनों से दी आर्थिक मदद फोटो : 23 नालंदा 01 : नालंदा थाना के कपरसरी गांव में गुरुवार को पीड़ित परिवार से मिलने के बाद प्रेसवार्ता करते पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव। नालंदा, निज संवाददाता। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गुरुवार को नालंदा थाना क्षेत्र के कपरसरी गांव पहुंचे। वहां उन्होंने 10 अप्रैल को दुष्कर्म के बाद ग्लानि में आत्महत्या करने वाली छात्रा के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित माता-पिता से मिल सांसद काफी भावुक हो गए। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया और अपनी ओर से 25 हजार की आर्थिक मदद की।
इसके बाद पत्रकारों से मुखातिब पप्पू यादव ने प्रशासन और मौजूदा राजनीति पर तीखा प्रहार किया। कहा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस क्षेत्र से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आते हैं, वहां की बेटी के माता-पिता न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक रसूख के कारण आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पुलिस केवल कागजी खानापूर्ति में जुटी है। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सांसद ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि 90 प्रतिशत नेता गंदे हैं। मेरा संघर्ष उन सफेदपोशों के खिलाफ है, जो बेटियों पर ‘गिद्ध दृष्टि’ रखते हैं। मेरे पास कई बड़े जनप्रतिनिधियों के यौन उत्पीड़न के साक्ष्य मौजूद हैं। अपने पिछले बयानों पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि वे राजनीति में सक्रिय सम्मानजनक महिलाओं का आदर करते हैं और उनके मन को ठेस पहुंची हो, तो क्षमा मांगते हैं, लेकिन भ्रष्ट नेताओं को नहीं बख्शेंगे। ग्रामीणों से कहा ऐसे अपराधियों का सामाजिक बहिष्कार करें, अन्यथा भविष्य में बेटियों का सुरक्षित निकलना मुश्किल हो जाएगा। संसद सत्र शुरू होते ही हम आपकी आवाज को सदन में उठायेंगे। जरूरत पड़ी तो न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे। अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे इसे अपने प्रदेश की बेटी मानकर न्याय दिलवाएं। (नालंदा से प्रमोद चंद्र झा)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन