Celebrating 12 Years of PM Modi s Leadership with Grand Ceremony in Narpatganj नरपतगंज में मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्व में होने पर की पूजा अर्चना, Araria Hindi News - Hindustan
More

नरपतगंज में मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्व में होने पर की पूजा अर्चना

नरपतगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शिव मंदिर में '12 साल बेमिसाल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक देवयंती यादव ने पीएम मोदी की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी गई और भारत को एक नई पहचान मिली।

Thu, 11 June 2026 11:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share
नरपतगंज में मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्व में होने पर की पूजा अर्चना

नरपतगंज, (ए.सं.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नरपतगंज कोसी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को विधायक देवयंती यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएम नरेन्द्र मोदी के लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक गौरव पर उनके दीर्घायु जीवन और कुशलता के लिए विशेष पूजा अर्चना किया गया। विधायक देवयंती यादव ने प्रधानमंत्री की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने शासनकाल में गरीब कल्याण को शासन का केंद्र बनाया। आधुनिक भारत के निर्माण के लिए अधिक सड़क, रेलवे, और एयरपोर्ट का निर्माण, डिजिटल क्रांति से देश को नई पहचान।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अररिया : मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्व में होने पर की पूजा अर्चना

महिलाओं, युवाओं, वंचितों को सशक्त बनाया। आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत 2047 तक का मजबूत आधार तैयार। आज उनके नेतृत्व में भारत की आवाज को वैश्विक स्तर पर नयी मजबूती मिली है। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र यादव, विधायक देवंती यादव, रामानंद लाल देव, इं बबलू यादव, संजीव पासवान, संतोष मंडल, योगेश मंडल, राजीव कुमार साहनी, कौशल सिंह भदोरिया, नित्यानंद मेहता, घनश्याम यादव, राकेश भगत समेत बड़ी संख्या में कार्य करता मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत ने वैश्विक प्रतिष्ठा के स्थापित किये नए आयाम
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामजानकी मठ परिसर में किया गया हवन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।