prisoner run away from police station in muzaffarpur bihar बिहार में थाने से भागा नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी, रस्सी थामे रह गई पुलिस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में थाने से भागा नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी, रस्सी थामे रह गई पुलिस

कमर में रस्सी लगाकर उसे शौच के लिए थाना परिसर स्थित शौचालय ले जाया गया। बाहर में रस्सी पकड़ कर पुलिस कर्मी खड़े थे। शौचालय में कमर से रस्सी सरका कर आरोपित वेंटिलेटर के पतले लोहे का रॉड तोड़ दिया। फिर वेंटिलेटर से शौचालय के पीछे कूद गया और थाने के मेन गेट से बाहर निकल गया।

Tue, 27 May 2025 06:39 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार में थाने से भागा नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी, रस्सी थामे रह गई पुलिस

मुजफ्फरपुर में काजी मोहम्मदपुर थाना से सोमवार की सुबह पॉक्सो एक्ट का गिरफ्तार आरोपित माड़ीपुर निवासी मो.सितारे उर्फ बगदादी फरार हो गया। वह शौच जाने के बहाने थाना परिसर स्थित शौचालय में गया। हाथ से रस्सी सरका वेंटिलेटर से कूदकर फरार हो गया। थानेदार जय प्रकाश सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार की रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद रविवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। लेकिन, विलंब से पेशी के कारण उसे कोर्ट से लौटा दिया गया। इसके बाद उसे वापस थाने पर लाया गया था।

सोमवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत करना था। कमर में रस्सी लगाकर उसे शौच के लिए थाना परिसर स्थित शौचालय ले जाया गया। बाहर में रस्सी पकड़ कर पुलिस कर्मी खड़े थे। शौचालय में कमर से रस्सी सरका कर आरोपित वेंटिलेटर के पतले लोहे का रॉड तोड़ दिया। फिर वेंटिलेटर से शौचालय के पीछे कूद गया और थाने के मेन गेट से बाहर निकल गया। लेट हुआ तो शौचालय के बाहर खड़े सिपाही ने आवाज लगाई। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने रस्सी खींची। रस्सी हाथ में आ गई। तब शोर हुआ कि गिरफ्तार आरोपित थाने से फरार हो गया है। थाने के ओडी अधिकारी सहदेव दास के बयान पर पुलिस अभिरक्षा से भागे सितारे पर अलग से एफआईआर दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में फायरिंग के बाद ऐक्शन, तीन आरोपियों की तलाश में छापेमारी, वारंट जारी

माड़ीपुर की नाबालिग से छेड़खानी में हुआ था केस

बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 में माड़ीपुर इलाके की रहने वाली एक नाबालिग से छेड़खानी हुई थी। इसमें सितारे को आरोपित बनाया गया था। उसके खिलाफ काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआईआर कराई गई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आठ माह पूर्व वह जमानत पर बाहर निकला था। उसके बाद भी नाबालिग के घर पर पथराव का आरोप था। इसी बीच बेल टूट गया, जिसके बाद कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। आरोपित को इसकी जानकारी हो गई थी। इसके बाद से वह लगातार ठिकाना बदल रहा था। इसी बीच उसे पकड़ा गया।

दोषी पुलिसकर्मी पर होगी कार्रवाई

सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि पॉक्सो मामले का आरोपित था। कोर्ट से वारंट जारी होने पर उसे गिरफ्तार किया गया था। उसे थाना के हाजत में रखा गया था। आज सुबह शौच करने के बहाने वेंटिलेटर तोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि यह ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की लापरवाही है। थानेदार से रिपोर्ट मांगा गई है। जो भी दोषी होगा, उसपर कार्रवाई करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी को आतंकियों से खतरा, बिहार दौरे पर एंटी टेरेरिस्ट स्ट्राइक फोर्स तैनात
ये भी पढ़ें:बिहार के 14 जिलों में ठनका और आंधी की चेतावनी, कहां होगी बारिश; मौसम का हाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।