police raid after firing in patna sk puri road warrant issued for three accused पटना में फायरिंग के बाद ऐक्शन, तीनों आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ रेड, वारंट जारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में फायरिंग के बाद ऐक्शन, तीनों आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ रेड, वारंट जारी

पटना में फायरिंग के मुख्य आरोपी सुब्बू के परिजनों से पुलिस ने बातचीत कर उसे जल्द हाजिर करने को कहा है। अगर आरोपित जल्द सामने नहीं आए, तो पुलिस उनके खिलाफ इश्तेहार फिर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करेगी। कई थानों की पुलिस को तीनों की तलाश करने में लगाया गया है।

Tue, 27 May 2025 06:17 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
पटना में फायरिंग के बाद ऐक्शन, तीनों आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ रेड, वारंट जारी

पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग कैनाल रोड लोहिया पथ चक्र 2 के सामने शनिवार को हुई सरेशाम फायरिंग मामले में एसके पुरी थाने की पुलिस ने मुख्य आरोपित सुब्बू सहित तीन का वारंट ले लिया है। सुब्बू कंकड़बाग का रहने वाला है। काली रंग की गाड़ी भी उसी की है। पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। उसके अन्य दोस्तों के घरों में भी पुलिस टीम ने छापेमारी की, लेकिन फायरिंग करने के बाद से ही सभी पटना छोड़कर भाग निकले।

सुब्बू के परिजनों से पुलिस ने बातचीत कर उसे जल्द हाजिर करने को कहा है। अगर आरोपित जल्द सामने नहीं आए, तो पुलिस उनके खिलाफ इश्तेहार फिर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करेगी। कई थानों की पुलिस को तीनों की तलाश करने में लगाया गया है। एसएसपी अवकाश कुमार पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस उस गाड़ी को भी तलाश रही है, जिस पर अपराधी सवार थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी को आतंकियों से खतरा, बिहार दौरे पर एंटी टेरेरिस्ट स्ट्राइक फोर्स तैनात

फायरिंग करते हुए वीडियो हुआ था वायरल

बोरिंग कैनाल रोड में सरेशाम फायरिंग करते हुए युवकों का वीडियो भी वायरल हो गया। सभी काली रंग की बड़ी गाड़ी पर सवार थे। एक युवक मुंह पर गमछा लपेटे हुए गाड़ी से उतरकर फायरिंग करता दिख रहा है। इसके बाद वह गाड़ी में सवार होकर भाग निकला। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बीते शनिवार की शाम पांच बजे गाड़ी सवार अपराधियों ने मामूली टक्कर के बाद फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी।

इस मामले में लापरवाही के आरोप में कुल 18 पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया था। पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि पुलिस टीम फायरिंग करने वाले अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। सभी आरोपितों की पहचान हो गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, सीमा विवाद में उलझी 2 थानों की पुलिस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।