Bihar Weather Report imd issued alert for thunder and storm in 14 districts बिहार के 14 जिलों में ठनका और आंधी की चेतावनी, कहां होगी बारिश; आगे कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के 14 जिलों में ठनका और आंधी की चेतावनी, कहां होगी बारिश; आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Report: बिहार के 14 जिलों में मंगलवार को ठनका और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। एक-दो स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं। अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

Tue, 27 May 2025 05:30 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार के 14 जिलों में ठनका और आंधी की चेतावनी, कहां होगी बारिश; आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Report: पटना में मंगलवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहने के साथ ही एक-दो जगहों पर ठनका और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं सोमवार को सुबह से राजधानी में बादल छाया रहा। लेकिन दोपहर बाद धूप निकली। पटना के अधिकतम तापमान में 0.5 और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान कम रहने के बावजूद वातावरण में आर्द्रता की मात्रा 63 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को आंशिक तौर पर गर्मी का एहसास हुआ।

राज्य के 14 जिलों में मंगलवार को ठनका और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। वहीं उत्तर बिहार के एक-दो स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं। अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस कारण लोगों को भीषण गर्मी का भी एहसास होगा।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, भागलपुर एवं बांका जिले के एक-दो स्थानों पर ठनका और तेज हवा की चेतावनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी को आतंकियों से खतरा, बिहार दौरे पर एंटी टेरेरिस्ट स्ट्राइक फोर्स तैनात

इधर सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे अधिक और सबसे कम 23.2 डिग्री सेल्सियस किशनगंज का तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 17 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश किशनगंज के तेबपुर में 136.2 मिलीमीटर बारिश हुई तो औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, बांका एवं किशनगंज में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में फायरिंग के बाद ऐक्शन, तीन आरोपियों की तलाश में छापेमारी, वारंट जारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।